Bokaro News : जेइइ मेन के पहले सेशन में बोकारो के 3479 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, 138 रहे अनुपस्थित
Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 29 Jan 2026 11:38 PM
Bokaro News : बोले एनटीए सिटी को-ऑर्डिनेटर डॉ एएस गंगवार : शांतिपूर्ण माहौल में कदाचारमुक्त हुई परीक्षा, दो से आठ अप्रैल, 2026 के बीच होगी दूसरे सेशन की परीक्षा.
बोकारो, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की ओर से इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित देश की प्रतिष्ठित संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य (जेइइ मेन) गुरुवार को बोकारो में शांतिपूर्वक संपन्न हो गयी. 21 से 29 जनवरी की अवधि में छह दिनों की परीक्षा में 3617 अभ्यर्थियों में 3479 ने परीक्षा दी. 138 अनुपस्थित रहे. परीक्षा के लिए दो केंद्र बनाये गये थे. पहला सेंटर चिकसिया (चास) में डॉ एस राधाकृष्णन बीएड कॉलेज के समीप बोकारो एजुकेशन ट्रस्ट कैंपस स्थित अल्फा आइसीटी सेंटर व दूसरा ग्वालाडीह मोड़, पुरुलिया रोड, चास स्थित क्रिसेन्ट लैब्स (क्रिसेंट पब्लिक स्कूल के निकट) बनाया गया था. अंतिम दिन गुरुवार को केवल अल्फा आइसीटी सेंटर में पहली पाली में पेपर 2ए (बी आर्क), पेपर 2बी (बी प्लानिंग) व पेपर-2ए और 2बी, दोनों की परीक्षाएं हुईं. इसमें 49 परीक्षार्थियों में से 38 उपस्थित व 11 अनुपस्थित रहे. इसके पूर्व परीक्षा के पहले दिन 21 जनवरी को कुल 676, दूसरे दिन 22 जनवरी को 695, 23 जनवरी को 692, 24 जनवरी को 694 तथा 28 जनवरी को कुल 644 अभ्यर्थी पेपर-1 (बीइ/बीटेक) की परीक्षा में शामिल हुए. एनटीए सिटी को-ऑर्डिनेटर डॉ एएस गंगवार ने परीक्षा के सफल, सुचारू व कदाचारमुक्त पर सभी के प्रति आभार जताया. बताया कि अब आगामी 02 से 08 अप्रैल 2026 की अवधि में जेइइ मेन के दूसरे सत्र की परीक्षाएं आयोजित की जायेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










