बोकारो : जिले में धूमधाम से मनी गोवर्धन पूजा, सुख-समृद्धि की कामना

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जिले भर में मंगलवार को धूमधाम से गोवर्धन पूजा मना. लोगों ने घरों में गायों को फूल, माला आदि से सजाकर उनकी पूजा की. परिवार की सुख समृद्धि की कामना की. इसका भारतीय संस्कृति में अत्यधिक महत्व है.

विज्ञापन

जिले भर में मंगलवार को धूमधाम से गोवर्धन पूजा मना. लोगों ने घरों में गायों को फूल, माला आदि से सजाकर उनकी पूजा की. परिवार की सुख समृद्धि की कामना की. इसका भारतीय संस्कृति में अत्यधिक महत्व है. इस पर्व पर गोवर्धन पर्वत और पशुधन की पूजा की जाती है. इस दिन घरों में गोबर से गोवर्धन बनाये जाते हैं और उनका पूजन होता है. पौराणिक मान्यता के मुताबिक, भगवान कृष्ण ने ब्रजवासियों से भगवान इंद्र की पूजा के स्थान पर गोवर्धन पर्वत की पूजा करने के लिए कहा, क्योंकि इसी पर्वत पर सभी ब्रजवासियों की गाय चरने जाती थीं. इसी पर्वत से उन्हें अन्न की प्राप्ति होती थी.

विज्ञापन

श्रीकृष्ण मंदिर रेलवे कॉलोनी प्रांगण में मंगलवार को श्री कृष्ण चेतना परिषद की ओर से गोवर्धन पूजन कार्यक्रम का आयाेजन किया गया. शुरुआत झामुमो नेता मंटू यादव ने गौ माता की पूजा से की. उन्होंने कहा कि गोवर्धन पूजा प्रकृति से प्रेम करने का संदेश देता है. संपूर्ण पृथ्वी लोक के रक्षक भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को उठाकर रक्षा की थी. संदेश दिया था कि पहाड़, पेड़-पौधा व गोवंश की रक्षा से ही मानव जाति का कल्याण संभव है. लाठी खेल व कुश्ती प्रतियोगिता भी हुई. मौके पर अशोक यादव, जानकी यादव, संतोष कुमार, भूषण यादव, रामविचार यादव, हीरा यादव, राजकुमार यादव, सुदर्शन यादव, उमाशंकर यादव, अमित यादव, शालिग्राम यादव, रामकृष्ण दयाल, टुनटुन सिंह, डॉ बीडी महतो, अनिल मिश्रा, विनोद यादव, जय भगवान यादव, मनोज यादव, सरोज यादव आदि मौजूद थे.

Also Read: बोकारो स्टील प्लांट गोलंबर पर हल्ला बोल प्रदर्शन, 40,500 से ज्यादा बोनस भुगतान की मांग

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola