नावाडीह में प्रखंड स्तरीय सरहुल महोत्सव का आयोजन

Updated:
विज्ञापन

नावाडीह में प्रखंड स्तरीय सरहुल महोत्सव का आयोजन

विज्ञापन

नावाडीह. बाजारटांड़ स्थित प्रखंड सरना स्थल परिसर नावाडीह में रविवार को प्रखंड स्तरीय सरहुल पूजा समिति नावाडीह की ओर से सरहुल महोत्सव का आयोजन किया गया. नायके हड़ाम रामेश्वर हेंब्रम एवं मांझी हड़ाम जीतन सोरेन की देखरेख में साल वृक्ष के समीप मारांग बुरु जाहेर आयो की पूजा की गयी. मुर्गा की बलि देने के बाद लोगों के बीच सखुआ फूल और प्रसाद का वितरण किया गया. मांदर की थाप पर आदिवासी महिलाओं व युवतियाें ने नृत्य किया. इसमें मंत्री बेबी देवी भी शामिल हुईं. उन्होंने कहा कि सरहुल पर्व लोगों की आस्था व प्रकृति प्रेम को दर्शाता है. यह झारखंड की संस्कृति व सभ्यता की पहचान है. प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष बृजलाल हांसदा ने कहा कि यह पर्व आदिवासियों के प्रकृति प्रेम का प्रतीक है. जंगलों को बचाने की दिशा में काम करने की जरूरत है. मौके पर झामुमो जिला सचिव जयनारायण महतो, मुखिया देवेंद्र कुमार महतो, पंसस निर्मल महतो, शाहिद अंसारी, आदर्श ग्राम विकास सेवा समिति के सचिव वासुदेव शर्मा, प्रखंड अध्यक्ष गणेश प्रसाद महतो, सचिव सोनाराम हेंब्रम, सखीलाल किस्कू, झामुमो नेत्री बिलसी देवी, सुशीला हेंब्रम, कमेटी के अध्यक्ष भोला मरांडी, सचिव सुनील टुडू, कोषाध्यक्ष हेमलाल मरांडी, मुकेश हेंब्रम, तारो महतो, भोला महतो, कांग्रेस नेता इमरान अंसारी, भरत दास, भोला दास, बुधन हेंब्रम, मनोज मुर्मू, भुवनेश्वर मुर्मू, सखीलाल किस्कू, पुरन सोरेन, जीतन मुर्मू, चरकु मरांडी, बिलसी तुरी, उमेश हेंब्रम आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola