Bokaro News : झामुमो के तीनों मोर्चा की प्रखंड कमेटियां गठित

Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : झामुमो के छात्र, बुद्धिजीवी और किसान मोर्चा की गोमिया प्रखंड स्तरीय बैठक हुई.

विज्ञापन

झामुमो के छात्र, बुद्धिजीवी और किसान मोर्चा की गोमिया प्रखंड स्तरीय बैठक शुक्रवार को ललपनिया स्थित सामुदायिक भवन में हुई. अध्यक्षता तीनों मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुमित कुमार रवानी, सोमर मुंडा व किरणचंद बाउरी और संचालन गोमिया प्रखंड अध्यक्ष लुदू मांझी ने किया. मौके पर तीनों मोर्चा की प्रखंड कमेटियों का गठन किया गया. छात्र मोर्चा में अध्यक्ष देवेंद्र मुर्मू, सचिव प्रफुल कुमार बादल, कोषाध्यक्ष बबलू बेसरा, किसान मोर्चा में अध्यक्ष अशोक कुमार महतो, सचिव दीपक केवट, कोषाध्यक्ष राम कुमार बास्के और बुद्धिजीवी मोर्चा में अध्यक्ष कोलेश्वर पासवान, सचिव निर्मल रजवार, कोषाध्यक्ष आकाश करमाली बनाये गये. मौके पर जिला किसान मोर्चा के सचिव कोलेश्वर सोरेन, कोषाध्यक्ष मितन सोरेन, बुद्धिजीवी मोर्चा के अताउद्दीन, छात्र मोर्चा के कोषाध्यक्ष युगल किशोर, बबूली सोरेन, बंटी उरांव, जीवन रजवार, मुकेश सोरेन, प्रकाश मुर्मू, रवि केवट, गोपाल कुमार, प्रदीप मांझी आदि थे.

अल्पसंख्यक मोर्चा के चंद्रपुरा प्रखंड अध्यक्ष बने हबीबी

झामुमो चंद्रपुरा प्रखंड कमेटी बैठक शुक्रवार को हुई. मौके पर दांडुडीह अंजुमन कमेटी के सदर तथा मरकजी अंजुमन के मुख्य जिला संयोजक मुख्तार हबीबी को झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया. मुख्तार हबीबी का स्वागत नमाजे जुम्मा में किया गया. हाजी नौशाद ने शॉल ओढ़ाकर तथा ग्रामीणों ने गुलदस्ता देकर उनका अभिनंदन किया. मौके पर मो मुबारक अंसारी, मो जैनूल, मो नाजिर, मो नासीर, मो ग्यासुद्धीन, मो अयुब, मो फिरोज आदि थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola