बीएलओ प्रतिभा देवी और रजिया फरहत को किया गया सम्मानित

Author Dharmanath kumar|Edited by Priya Gupta
Updated:
विज्ञापन

21 | Prabhat Khabar Network

बोकारो के कसमार और पेटरवार प्रखंड में उत्कृष्ट कार्य के लिए बीएलओ प्रतिभा देवी और रजिया फरहत को अधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

कसमार प्रखंड अंतर्गत मतदान केंद्र संख्या 311 की बीएलओ प्रतिभा देवी और पेटरवार प्रखंड अंतर्गत मतदान केंद्र संख्या 240 की बीएलओ रजिया फरहत को बीएलओ ऑफ द डे चुनी गयीं. प्रतिभा देवी को एसआइआर अभियान के तहत सर्वाधिक इन्यूमरेशन फॉर्म का डिजिटाइजेशन के लिए डीपीआरओ, बोकारो-सह-वरीय पदाधिकारी, कसमार प्रखंड मो शफीक अंसारी तथा सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अंचल अधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह ने उन्हें अंगवस्त्र ओढ़ा कर सम्मानित किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

अधिकारियों ने उनकी सराहना करते हुए सभी बीएलओ से निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ घर-घर पहुंच कर कार्य पूरा करने की बात कही. मौके बीपीओ प्रवीण कुमार, अंचल निरीक्षक प्रवीण कुमार महतो, बीडब्ल्यूओ रोहित वर्णवाल, जमील अहमद, प्रकाश कुमार, अनुज कुमार, टिंकू लहेरी आदि मौजूद थे. रजिया फरहत को अपर समाहर्ता सुनील चंद्रा व पेटरवार सीओ अशोक राम ने शॉल ओढ़ा कर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola