सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा घायल

Updated:
विज्ञापन

बीएस सिटी थाना क्षेत्र की घटना, नया मोड़ के समीप बस स्टैंड के पास डिवाइडर से टकराई बाइक, सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

विज्ञापन

बोकारो. बीएस सिटी थाना क्षेत्र में सोमवार की देर रात हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गयी व दूसरा युवक घायल हो गया. जानकारी के अनुसार नया मोड़ के समीप बस स्टैंड के पास एक बाइक सवार ने डिवाइडर में टक्कर मार दी. तेज आवाज होने पर आसपास के वाहन चालक दौड़े. देखा कि एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति गिरे हुए हैं. किसी ने पुलिस को सूचना दी. बीएस सिटी इंस्पेक्टर सुदामा कुमार दास के निर्देश पर तुरंत घटना स्थल पर गश्ती कर रही पुलिस की पेट्रोलिंग वाहन पहुंची. दोनों को लेकर पुलिस सदर अस्पताल पहुंची. चिकित्सक ने जांच के बाद एक युवक को मृत घोषित कर दिया. जबकि दूसरे व्यक्ति को इलाज के लिए दाखिल कर लिया. स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है. फिलहाल बोकारो जनरल अस्पताल में इलाज चल रहा है. मृतक की पहचान रवि किशन के रूप में की गयी. रवि किशन सेक्टर चार एटवार कॉलोनी का रहनेवाला था. घटना की सूचना पुलिस ने मृतक के पिता बीएल चौधरी को दी. पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. पुलिस मामले को जानने के लिए दूसरे व्यक्ति के होश में आने का इंतजार कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Bokaro News in Hindi : यहां बोकारो से जुड़ी हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola