राष्ट्र पुनर्निर्माण का उपक्रम है भामसं : कृष्ण राय

Updated at : 23 Jul 2024 11:20 PM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्र पुनर्निर्माण का उपक्रम है भामसं : कृष्ण राय

भारतीय मजदूर संघ ने मनाया 70वां स्थापना दिवस, भामसं भारतीय संस्कृति के आधार पर मजदूरों को संगठित करने का काम विगत 70 वर्षों से कर रहा है

विज्ञापन

बोकारो. भारतीय मजदूर संघ का 70वां स्थापना दिवस मंगलवार को मनाया गया. सेक्टर छह स्थित जिला कार्यालय में आयोजन किया गया. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जितेंद्र तिवारी ने की. बाबा विश्वकर्मा, भारत माता व संस्थापक दंतोपंत ठेंगड़ी के चित्र पर माल्यार्पण से कार्यक्रम की शुरुआत हुई. झारखंड प्रदेश के उपाध्यक्ष कृष्णा राय ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ सिर्फ एक मजदूर संगठन ही नहीं, बल्कि राष्ट्र पुनर्निर्माण का उपक्रम है. भामसं भारतीय संस्कृति के आधार पर मजदूरों को संगठित करने का काम विगत 70 वर्षों से कर रहा है. भारत का मजदूर पश्चिमी चिंतन के आधार पर नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति व बाबा विश्वकर्मा को आधार मानकर श्रम करता है. कार्यक्रम में धनबाद विभाग प्रमुख रवींद्र मिश्रा, जिला मंत्री ललन मल्लाह बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हुए. मौके पर वीरभद्र प्रसाद सिंह, आरएन ओझा, कृष्णा चंद्र झा, शैलेश वर्मा, मनोज कुमार सिंह, उमेश चंद्र दुबे, अवधेश राय, निमाई दास, महेश राय, राम नारायण लाल, रामश्रेष्ठ चौधरी, बीबी गोसाई, महादेव मोदी, विजय सिंह, रंजय पांडे, ए महेश प्रसाद, अरविंद कुमार, कालीचरण मुंडा, अरुण केसरी, विकास पांडे व अन्य मौजूद थे.

ट्रेड यूनियन आंदोलन को गैर राजनीतिक होना चाहिए : विनोद

इधर, सरस्वती विद्या मंदिर सेक्टर 03 में भी भामसं की स्थापना दिवस मनाया गया. राष्ट्र हित, उद्योग हित व मजदूर हित में कार्य करने का संकल्प लिया गया. महामंत्री विनोद कुमार ने कहा कि देश की ट्रेड यूनियन आंदोलन को गैर राजनीतिक होना चाहिए. ट्रेड यूनियन मजदूरों के द्वारा संचालित मजदूरों के लिए होना चाहिए. भामसं भारतीय संस्कृति व परंपरा, भारतीय अर्थ चिंतन के आधार को लेकर चलने वाला संगठन है.

स्टील फेडरेशन के महामंत्री सह एनजेसीएस सदस्य रंजय कुमार ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ तीन सूत्रों में अपने उद्देश्य को स्पष्ट किया है राष्ट्र का औद्योगिकीरण उद्योगों का श्रमिकीकरण तथा श्रमिकों का राष्ट्रीयकरण. मौके पर पूर्व अध्यक्ष केसी झा, रामपद महतो, आरएन ओझा, एके वर्मा, आरएस चौधरी, तपन गिरी, राजेंद्र ठाकुर, कृष्णा प्रसाद केवट, रमेश कुमार मिश्रा, शशिभूषण, अरविंद कुमार, राजेश कुमार महतो व अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola