Bokaro News : फुसरो में भजन संध्या का आयोजन

Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : अग्रसेन भवन फुसरो में श्री श्याम महोत्सव के अवसर पर भजन संध्या का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

अग्रसेन भवन फुसरो में मारवाड़ी युवा मंच की ओर से श्री श्याम महोत्सव के अवसर पर शनिवार को भजन संध्या का आयोजन किया गया. बाबा का भव्य दरबार सजाया गया और अलौकिक श्रृंगार किया गया. क्षेत्रीय कलाकार दिपेंद्र अग्रवाल व आयुष शर्मा ने तेरे हृदय में बसे सियाराम है…, इतनी कृपा सांवरे बनाये रखना… समेत कई भक्ति गीत प्रस्तुत किये. कानपुर की शर्मा सिस्टर्स ने जय सीयाराम बोलो…, श्री कृष्ण गोविंद… गोपाल बोलो…, जाके सिर पे हाथ…, पल्लो भर दे रे…, सूरजगढ़ के संजय ने दिल दीवाना हो गया…, मेरे सर पर रख दो भगवन… आदि गीत गाये. कार्यक्रम के दौरान होली मिलन समारोह का भी आयोजन हुआ. कोलकाता की स्पर्श नृत्य नाटिका ग्रुप ने भक्ति नाटक प्रस्तुत किये. कार्यक्रम के अंत में लोगों ने श्याम रसोई का स्वाद चखा.

आयोजन में इनका रहा योगदान

आयोजन में मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष संदीप अग्रवाल, सचिव अरुण अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नितिन अग्रवाल, कार्यक्रम सह संयोजक सरवन अग्रवाल, रोहित मित्तल, श्री श्याम मित्र मंडल के जितेंद्र गोयल, नवीन गोयल, प्रदीप कानोडिया, ललित अग्रवाल, मारवाड़ी महिला सम्मेलन की हिमांशी अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, मनीषा पेडिवाल, मारवाड़ी सम्मेलन के कृष्ण कुमार चांडक, राजेंद्र मित्तल, सुरेंद्र गोयल, सुनील पासवान, महिला सृजन शाखा की नूतन मित्तल, सोनम केडिया, बरखा अग्रवाल, अग्रसेन स्मृति ट्रस्ट के ओम प्रकाश अग्रवाल, प्रेमराज गोयल, आनंद गोयल आदि का याेगदान रहा. मौके पर पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय, विधायक प्रतिनिधि उत्तम सिंह, समाजसेवी युगेश तिवारी, राजन साव, पूर्व पार्षद अर्चना सिंह, राधा देवी, भरत वर्मा, युवा व्यवसायी संघ फुसरो के अध्यक्ष बैभव चौरसिया आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola