Bokaro News : सेवानिवृत्ति से जुड़ी औपचारिकताओं से अवगत हुए बीएसएल कर्मी

Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : दिसंबर-24 में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों के लिए नये सफर की शुरुआत कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन

Bokaro News : बोकारो स्टील प्लांट से दिसंबर 2024 में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति से जुड़ी औपचारिकताओं व सेवानिवृत्ति के बाद जीवन में आने वाले संभावित परिवर्तनों के समुचित प्रबंधन की जानकारी देने के उद्देश्य से गुरुवार को मानव संसाधन के ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग के मेन ऑडिटोरियम में ‘एक नये सफर की शुरुआत’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

योग के माध्यम से स्वास्थ्य प्रबंधन से अवगत हुए इस्पातकर्मी :

कार्यक्रम की शुरुआत में वरीय प्रबंधक (मानव संसाधन-अंतिम निपटारा प्रकोष्ठ) कल्पना ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया. नये मेडिक्लेम योजना की जानकारी के साथ कार्यक्रम के प्रयोजन से सभी को अवगत कराया. डॉ जया लक्ष्मी, मेडिकल ऑफिसर (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) व योग विशेषज्ञ कृष्ण बंधु मिश्रा ने इस्पात कर्मियों को योग के माध्यम से स्वास्थ्य प्रबंधन के बारे में बताया.

धन निवेश पर सुझाव व बैंकिंग सुविधाओं की दी गयी जानकारी :

उप प्रबंधक (वित्त एवं लेखा) दीपशिखा ने वित्तीय प्रबंधन के विषय में जानकारी दी. नगर प्रशासन विभाग से दिवाकर शरण, कनीय प्रबंधक ने आवास प्रतिधारण नीति के बारे में बताया. कोटक महिंद्रा बैंक लि. के ब्रांच हेड मो. ज़ुल्फ़िक़ार आलम व एंड टीम ने धन निवेश पर सुझाव व बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी दी. मानव संसाधन-अंतिम निपटारा प्रकोष्ठ की ओसीटी फिजा परवीन ने अंतिम निपटारा गतिविधियों के बारे में बताया. वरीय प्रबंधक (मानव संसाधन-अंतिम निपटारा प्रकोष्ठ) कल्पना ने धन्यवाद ज्ञापन दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola