एआरएस बीएड कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Updated:
विज्ञापन

07 | Prabhat Khabar Network

बोकारो के एआरएस बीएड कॉलेज में विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रशिक्षुओं ने जनसंख्या नियंत्रण पर अपने विचार साझा किए।

विज्ञापन

बोकारो. एआरएस बीएड कॉलेज, बीएसएल एलएच बोकारो में शनिवार को विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें बीएड सत्र 2025-27 के द्वितीय सेमेस्टर के प्रशिक्षुओं ने भाग लिया और जनसंख्या वृद्धि, जनसंख्या नियंत्रण, युवाओं की भूमिका, स्वास्थ्य, शिक्षा और सतत विकास जैसे विषयों पर अपने विचार रखे. पोस्टर और स्लोगन के माध्यम से भी जनसंख्या संबंधी चुनौतियों व उनके समाधान का संदेश दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

प्राचार्य डॉ सुनील कुमार यादव ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या की चुनौतियों से निपटने के लिए युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और समान अवसर उपलब्ध कराना आवश्यक है. धन्यवाद ज्ञापन शुभम तिवारी ने किया. मौके पर शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola