ऑटो ने स्कूटी व गुमटी में मारी टक्कर, चार घायल
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
कुल्ही बयांग का धीरज नायक स्कूटी से जा रहा था बंगाल
विज्ञापन
प्रतिनिधि, पेटरवार.
पेटरवार-बोकारो पथ (एनएच-23) पर थाना क्षेत्र के लुकैया गांव में रविवार की सुबह करीब नौ बजे एक ऑटो अनियंत्रित होकर स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मारते हुए गुमटीनुमा दुकान के अंदर घुस गया. इस घटना में गुमटी के बाहर कुर्सी पर बैठी महिला जैबुन निशा (55 वर्ष), ऑटो सवार युवक कसमार के सुरजुडी गांव निवासी नियाज़ अहमद(30 वर्ष) और स्कूटी सवार रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र के कुल्ही बयांग निवासी धीरज नायक (18 वर्ष) घायल हो गये. ऑटो की जोरदार टक्कर से गुमटीनुमा दुकान में सड़क से नीचे गड्ढे में गिरकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. घटना की जानकारी पाकर पहुंची 108 एंबुलेंस से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पेटरवार में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. स्कूटी सवार रजरप्पा प्रोजेक्ट थाना क्षेत्र के कुल्ही बयांग निवासी धीरज नायक बंगाल की ओर जा रहा था. इसी बीच विपरीत दिशा से आ रहे ऑटो ने स्कूटी सवार को अपनी चपेट में ले लिया और गुमटीनुमा दुकान में जोरदार टक्कर मार दी.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन