आरजू में हिंदू-मुस्लिम एकता लाठी खेल कार्यक्रम का आयोजन

Updated:
विज्ञापन

27 | Prabhat Khabar Network

बोकारो के आरजू गांव में हिंदू-मुस्लिम एकता को बढ़ावा देने के लिए लाठी खेल कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व फुटबॉलर अजय सिंह मुख्य अतिथि रहे।

विज्ञापन

बोकारो. अराजू गांव में हिंदू-मुस्लिम एकता लाठी खेल कार्यक्रम का आयोजन हुआ. मुख्य अतिथि पूर्व अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर अजय सिंह थे. उन्होंने कहा कि अराजू गांव में हिंदू और मुस्लिम समुदाय वर्षों से मिल कर इस परंपरा को जीवंत बनाए हुए हैं, जो पूरे समाज के लिए प्रेरणादायक है.

आपके शहर में

विज्ञापन

उन्होंने युवाओं से पारंपरिक खेलों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया. कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि आनंद कुमार बेसरा के अलावा आयोजन समिति के अध्यक्ष मजहर अंसारी, शहादत अंसारी, मकबूल अंसारी, चिक मेहता, संतोष नायक, हसन अंसारी, अब्दुल अंसारी, पंकज मरांडी सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola