Bokaro News : मजदूरों से हड़ताल सफल बनाने की अपील

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : मजदूरों से हड़ताल सफल बनाने की अपील

Bokaro News : जारंगडीह में सीटू बेरमो जोन कमेटी की बैठक हुई.

विज्ञापन

जारंगडीह स्थित कार्यालय में मंगलवार को सीटू बेरमो जोन कमेटी की बैठक हुई. अध्यक्षता कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष श्याम बिहारी सिंह दिनकर व संचालन बीएंडके क्षेत्रीय सचिव विजय भोई ने किया. लेबर कोड के खिलाफ संयुक्त मोर्चा की ओर से 12 फरवरी को प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल की तैयारी को लेकर चर्चा हुई. सीटू के राष्ट्रीय सचिव डीडी रामानंदन व प्रदेश महासचिव आरपी सिंह ने कहा कि लेबर कोड से मजदूरों के लिए काफी दिक्कत होगी. ऐसे में मजदूरों के समक्ष करो या मरो की स्थिति है. केंद्र सरकार कोल इंडिया को तोड़ने का प्रयास कर रही है. मजदूरों के साथ पिट मीटिंग कर लेबर कोड से पड़ने वाले असर से अवगत कराएं. मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष रामचंद ठाकुर, क्षेत्रीय सचिव पीके विश्वास, जिला उपाध्यक्ष निजाम अंसारी, बीएंडके अध्यक्ष मनोज पासवान, ढोरी सचिव गोवर्धन रविदास, अध्यक्ष चंद्रदेव महतो, कमलेश कुमार गुप्ता, तस्लीम खान, कयामुद्दीन अंसारी, गौतम राम दुसाध, मो मुस्तफा, नरेश रामएजाज खान, रामदास, मोइद्दीन, सुभाष मोदी, मो अरशद, अमितेज प्रसाद, बंगाली पासवान आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.

चंद्रपुरा में श्रमिक संगठनों की हुई बैठक

सीटू से संबंधित श्रमिक यूनियन के चंद्रपुरा स्थित कार्यालय में मंगलवार को विभिन्न श्रमिक संगठनों की बैठक हुई. निर्णय लिया गया कि 12 फरवरी की हड़ताल को लेकर चंद्रपुरा, दुगदा व आसपास के क्षेत्रों में जुलूस निकाला जायेगा व कामगारों से हड़ताल को सफल बनाने की अपील की जायेगी. वक्ताओं ने कहा कि चार लेबर कोड मजदूर विरोधी हैं. इससे काम के घंटे बढ़ेंगे, छंटनी आसान होगी और सामाजिक सुरक्षा कमजोर पड़ेगी. बैठक में श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष फूलचंद मांझी, सचिव राजीव तिवारी, ध्रुव कुमार, ओमप्रकाश गुप्ता, शंकर प्रसाद गुप्ता, सुमन कुमार, बाबूचंद मांझी, प्रेमचंद महतो, यूनाइटेड कॉन्ट्रैक्टर वर्कर्स यूनियन के गुलाबचंद्र मरांडी, आनंद महतो, झारखंड श्रमिक संघ डीवीसी के सुभाष चंद्र महतो, सुनील टुडू, डीवीसी ठीकेदार मजदूर संघ के सचिव राजेंद्र ठाकुर, उपाध्यक्ष मो आजाद हुसैन, राजेश विश्वकर्मा तरुण कुमार आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola