जरीडीह बाजार में दामोदर नदी में मिला अज्ञात शव

जरीडीह बाजार में दामोदर नदी में मिला अज्ञात शव
गांधीनगर. गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जरीडीह बाजार में अर्धनिर्मित रेलवे पुल के समीप दामोदर नदी में सोमवार को एक 55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला. मृतक की पहचान नहीं हो पायी है. सोमवार की शाम लगभग पांच बजे कुछ लोगों ने नदी किनारे शव तैरता हुआ देखा. सूचना पर थाना के एएसआइ मृत्युंजय सिंह व श्रीकांत दर्वे पहुंचे. नदी से शव को निकाला गया. मृतक फुलपैट तथा बेल्ट पहने हुए था. शरीर में भी कहीं चोट के निशान नहीं थे. स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि भी नदी तट पहुंचे. लोगों की भीड़ जुट गयी. लेकिन मृतक की पहचान नहीं की जा सकी. पुलिस ने शव को ढोरी केंद्रीय अस्पताल के मर्चरी में रखवा दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










