Bokaro News : मृत चालक के परिवार को मुआवजा देने पर बनी सहमति

Updated at : 02 Mar 2025 11:52 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : मृत चालक के परिवार को मुआवजा देने पर बनी सहमति

Bokaro News : बोकारो थर्मल के नूरीनगर स्थित डीवीसी के ऐश पौंड से छाई उठाव करने वाली कंपनी लार्डस के अंतर्गत चलने वाले हाइवा के मृत चालक मनोज नायक का शव सकारात्मक वार्ता के बाद रविवार की शाम को पांच बजे उठाया गया.

विज्ञापन

बोकारो थर्मल. बोकारो थर्मल के नूरीनगर स्थित डीवीसी के ऐश पौंड से छाई उठाव करने वाली कंपनी लार्डस के अंतर्गत चलने वाले हाइवा के मृत चालक मनोज नायक का शव सकारात्मक वार्ता के बाद रविवार की शाम को पांच बजे उठाया गया. साथ ही छाई की ट्रांसपोर्टिंग शुरू हुई. बेरमो विधायक कुमार जयमंगल व बेरमो सीओ संजीत कुमार की मौजूदगी में वार्ता हुई. सहमति बनी कि कंपनी की ओर से मृतक के परिवार को पांच लाख रुपया मुआवजा और जब तक कंपनी का कार्य चलेगा, तब तक प्रत्येक माह 15 हजार रुपये दिया जायेगा. साथ ही दुघर्टना बीमा का लाभ भी दिया जायेगा. बेरमो विधायक ने मृतक के अंतिम संस्कार के लिए निजी तौर पर 50 हजार रुपये दिये. इसके बाद शव को ऐश पौंड से अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया. वार्ताा में कंपनी के सुपरवाइजर मो हसमुधीन, मुखिया विकास सिंह, चंद्र देव घांसी, महबूब आलम, आनंद सिंह, पम्मी सिंह, मंजूर आलम आदि शामिल थे.

दुर्घटना में हुई थी चालक की मौत

मालूम हो कि राइसा फाइल के रहने वाले हाइवा चालक की मौत जैनामोड़ के कोचागोड़ा के समीप शुक्रवार की शाम को हाइवा व टेलर के बीच हुई टक्कर में हो गयी थी. इसके बाद मुआवजा की मांग को लेकर शनिवार की शाम को कुरपनिया के लोगों व अन्य हाइवा चालकों ने शव ऐश पौंड में लाकर रख दिया था. मृतक के दो पुत्र 17 वर्षीय छोटू नायक, छह वर्षीय जय कुमार नायक, एक पुत्री 11 वर्षीय सांवली कुमारी सहित पत्नी सुमन देवी हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola