Bokaro News : सौतारडीह में हर वर्ष होता है यज्ञ का आयोजन

Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : ढोरी बस्ती सौतारडीह स्थित स्व प्रकट बाबा गणपति धाम मंदिर में हर वर्ष की तरह गणेश चतुर्थी के अवसर महायज्ञ व गणेश मेला पांच फरवरी से शुरू होगा.

विज्ञापन

ढोरी बस्ती सौतारडीह स्थित स्व प्रकट बाबा गणपति धाम मंदिर में हर वर्ष की तरह गणेश चतुर्थी के अवसर महायज्ञ व गणेश मेला पांच फरवरी से शुरू होगा. इस वर्ष सात दिवसीय श्री श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन होगा. यज्ञाचार्य हीरालाल शास्त्री (वेदाचार्य), हरिशरणम कुटीर बी देवघर होंगे. यज्ञ को लेकर मंडप का निर्माण किया जा चुका है. आयोजन को लेकर कमेटी के अध्यक्ष धनेश्वर महतो, उपाध्यक्ष जमुना महतो, दीपक गिरि, आकाश कर्मकार, सचिव चंद्रिका विश्वकर्मा, संरक्षक गिरिराज गिरि, बैजनाथ महतो, उप सचिव लालमोहन महतो, जयप्रकाश गिरि, कोषाध्यक्ष गणेश कुमार महतो, उप कोषाध्यक्ष अजय कुमार गिरि, मेला प्रभारी रवि कुमार गिरि, उप मेला प्रभारी सोनू कुमार महतो, संगठन मंत्री विशाल गिरि, प्रदीप कुमार गिरि, बिपिन कुमार, दीपक कुमार, उप संगठन मंत्री मंटू कुमार, जय कुमार सहित सभी सदस्य व ग्रामीण लगे हुए हैं.

यहां सिद्धि विनायक के रूप में प्रतिष्ठित है शीला

विदित हो कि 21 दिसंबर 1992 को ढोरी बस्ती सौतारडीह में स्व चमारी गिरि के खेत में भगवान गणेश की आकृति वाली शीला मिली थी. इसे किसी चरवाहे ने देखा था. श्रद्धालु इसकी पूजा करने लगे. यही शीला सिद्धि विनायक के रूप में इस मंदिर में प्रतिष्ठित है. जिस खेत में शीला मिली थी, उसे स्व चमारी गिरि ने मंदिर को दान कर दिया. गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय, उनकी मां दुलारी देवी, पूर्व सांसद के भाई जितेंद्र कुमार पांडेय ने इस मंदिर का निर्माण शुरू कराया था. 19 दिसंबर 1996 में मंदिर बन कर तैयार हुआ. मंदिर निर्माण के बाद 30 वर्षों से यज्ञ व मेला का आयोजन हो रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola