वाव नीति सेल की एक अनूठी पहल : अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन

सेल ने सीखने व विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रगतिशील मानव संसाधन पहल की शुरू

विज्ञापन

बोकारो. संगठन में निरंतर सीखने व विकास की संस्कृति को मजबूत करने के लिए सेल ने मंगलवार को कई प्रमुख प्रगतिशील मानव संसाधन पहल शुरू की. सेल ने कार्यस्थल के अलावा अन्य स्थानों से काम करने (डब्ल्यू ओ डब्ल्यू) की नीति शुरू की. इसे सेल अध्यक्ष अमरेंदु प्रकाश ने लॉन्च किया. इसके तहत कर्मचारी को निर्धारित स्व-विकास गतिविधि करने पर कार्यस्थल के अलावा अन्य जगह से काम करने की अनुमति दी जायेगी. श्री प्रकाश ने कहा कि वाव नीति सेल की एक अनूठी पहल है. इसका उद्देश्य कर्मचारियों को निर्दिष्ट कार्यस्थल से दूर रहते हुए अधिक रणनीतिक भूमिकाओं पर ध्यान केंद्रित करने. अपने पेशेवर विकास व स्वस्थ वर्क लाइफ बैलेंस में निवेश करने में सक्षम बनाना है. सेल निदेशक (कार्मिक) केके सिंह ने कहा कि सेल बेहतर कर्मचारी प्रेरणा व जुड़ाव के लिए लगातार नये युग की कई मानव संसाधन पहल शुरू कर रहा है. लिंक्डइन लर्निंग हब के साथ भी सहयोग किया है. लिंक्डइन के साथ साझेदारी का उद्देश्य कार्यबल का निरंतर व्यावसायिक विकास करना है. सेल को हाल ही में ग्रेट प्लेस टू वर्क इंस्टीट्यूट भारत द्वारा दिसंबर 2023 से दिसंबर 2024 की अवधि के लिए ग्रेट प्लेस टू वर्क के रूप में प्रमाणित किया गया है. ग्रेट प्लेस टू वर्क प्रमाणन एक वैश्विक मान्यता है. यह एक सम्मानित व मांग वाले नियोक्ता होने के लिए सेल की प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola