गोमिया में करंट लगने से व्यवसायी की मौत

Updated:
विज्ञापन

गोमिया में करंट लगने से व्यवसायी की मौत

विज्ञापन

गोमिया़ गोमिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मोती चौक के निकट रहने वाले आलू व्यवसायी दशरथ साव (50 वर्ष) की मौत मंगलवार की सुबह बिजली करंट लगने से हो गयी. घर की बिजली सप्लाई नहीं हो रही थी तो वह सीढ़ी पर चढ़ कर मरम्मत कर रहे थे. इसी दौरान करंट लगा और नीचे गिर गये. आनन-फानन में परिजन उन्हें गोमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये. डाॅ पुष्पा कुमारी ने प्रारंभिक इलाज के बाद बोकारो सदर अस्पताल रेफर कर दिया. रास्ते में स्थिति गंभीर होने पर परिजन उन्हें पेटरवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये. चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद मृतक की पत्नी, दो पुत्री व एक पुत्र का रो-रो कर बुरा हाल है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola