आयोतन. चास-बाेकारो में जगह-जगह मनी बिनोद बिहारी महतो की 25 वीं पुण्यतिथि, बोले वक्ता
Advertisement
बिनोद बाबू के सपनों का झारखंड बनायेंगे
आयोतन. चास-बाेकारो में जगह-जगह मनी बिनोद बिहारी महतो की 25 वीं पुण्यतिथि, बोले वक्ता चास बोकारो में रविवार को जगह-जगह बिनोद बिहारी महतो की पुण्यतिथि मनायी गयी. इस दौरान वक्ताओं ने बिनोद बिहारी महतो के सपनों के झारखंड निर्माण का संकल्प लिया. चास : झारखंड सरकार बिनोद बाबू के सपनों को साकार कर रही है. […]
चास बोकारो में रविवार को जगह-जगह बिनोद बिहारी महतो की पुण्यतिथि मनायी गयी. इस दौरान वक्ताओं ने बिनोद बिहारी महतो के सपनों के झारखंड निर्माण का संकल्प लिया.
चास : झारखंड सरकार बिनोद बाबू के सपनों को साकार कर रही है. आने वाले दिनों में झारखंड बिनोद बाबू के सपनों का राज्य बन जायेगा. बिनोद बाबू के नाम पर धनबाद में विश्व विद्यालय बनाने का निर्णय लिया गया है. यह कहना है भू-राजस्व मंत्री अमर बाउरी का. वह रविवार को बिनोद बिहारी महतो स्मारक समिति की ओर से रामडीह फुटबॉल मैदान में आयोजित 25वीं पुण्यतिथि पर बोल रहे थे. कहा : रामडीह में बिनोद बाबू के नाम पर स्टेडियम का निर्माण कराया जायेगा. झामुमो नेता संतोष रजवार ने कहा : झारखंड राज्य तो बना, लेकिन बिनोद बाबू के सपनों का झारखंड नही बन पाया. आज भी इस राज्य की जनता शोषण की शिकार है. पूर्व विधायक हारू रजवार ने कहा : विनोद बाबू पढ़ो लिखो और आगे बढ़ो का नारा दिया था. आज उसे भुला दिया गया.
अध्यक्षता भोलानाथ महतो व संचालन नंदराज महतो ने किया. मौके पर लालदेव महतो, सुरेंद्र नाथ महतो, निरंजन महतो, लुकमान अंसारी, गोपाल महली, दिलीप महतो, दीपक रजवार, राजाराम गोप आदि मौजूद थे. विनोद बाबू की पुण्यतिथि के मौके पर एक फुटबॉल टूर्नामेंट भी हुआ. इसमें बाबा स्पोर्टिंग क्लब दुर्गापुर ने आदिवासी क्लब भागाबांध को हरा कर विजेता बना. टूर्नामेंट में कुल चार टीमों ने हिस्सा लिया.
बोकारो. बोकारो हवाई अड्डा के समीप स्व बिनोद बिहारी प्रतिमा स्थल पर समारोह हुआ. मौके पर टेकलाल महतो, सचिन कुमार महतो, श्रीपति महतो, शत्रुघ्न महतो, भैरव चंद्र महतो, दिनेश, भीम महतो, जैनुल अंसारी आदि मौजूद थे.
जैनामोड़. उम्मीद सेवा संस्था के रजवाडीह स्थित कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में संस्था के सचिव गोविंद टुडू, अध्यक्ष कैलाश महतो, उपसचिव विजय कुमार, आदित्य राज, बबलू कुमार, मुकेश कुमार, शिव कुमार सोरेन, पिंटू कुमार आदि मौजूद थे.
पेटरवार. बिनोद बिहारी महतो स्मारक इंटर महाविद्यालय पेटरवार में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता महेंद्र मुंडा ने की. मौके पर प्रदीप कुमार महतो, पंचानन महतो, महेश महतो, लालदेव महतो, बाली रजवार, शंकर रजवार, छत्रु महतो, जिवलाल महतो, जयदीप महतो, कपिल महतो, रामरतन लाल, उपेंद्र महतो आदि मौजूद थे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement