ePaper

Bokaro News :हाफ मैराथन के लिए 5295 लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन, तैयारी में जुटे धावक

Updated at : 21 Jan 2025 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News :हाफ मैराथन के लिए 5295 लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन, तैयारी में जुटे धावक

Bokaro News :बीएसएल का हाफ मैराथन दो फरवरी को, आयोजन को सफल बनाने में जुटी कमेटी, ‘एक्टिव बोकारो-हेल्दी बोकारो’ अभियान के तहत होगा आयोजन

विज्ञापन

बोकारो, बोकारो स्टील प्लांट की ओर से आयोजित बोकारो हाफ मैराथन को लेकर शहरवासी उत्साहित है. इसको हर आयु वर्ग के लोगों का समर्थन मिल रहा है. हाफ मैराथन के लिये इस बार 5295 रजिस्ट्रेशन हुआ है. यहां उल्लेखनीय है कि वर्ष 2024 में 3278 रजिस्ट्रेशन हुआ था. ‘एक्टिव बोकारो-हेल्दी बोकारो’ अभियान के तहत बीएसएल की ओर से दो फरवरी 2025 को बोकारो हाफ मैराथन का आयोजन किया जायेगा. हाथ मैराथन में बोकारो दौड़ेगा भी और नगद इनाम भी जीतेगा. इसके तहत 21, 10 व पांच किलोमीटर की दौड़ का आयोजन शहर में किया जायेगा. बीएसएल के मुख्य महाप्रबंधक (नगर सेवाएं) कुंदन कुमार, संचार प्रमुख मणिकांत धान, महाप्रंबधक (वित्त एवं लेखा) कृष्ण चंद, महाप्रबंधक (नगर सेवाएं) अविनाश कुमार सहित अन्य आयोजन समिति के सदस्य बोकारो हाफ मैराथन को लेकर लोगों के रिस्पांस को देखते हुए इसको सफल बनाने में जुटे हैं. इसके लिये नियमित रूप से आयोजन समिति की बैठक हो रही है.

दौड़ पूरी करने वालों को उनके इ-मेल पर प्रमाण-पत्र भेज जायेंगे

बीएसएल के संचार प्रमुख मणिकांत धान ने बताया कि दिव्यांगजनों के लिए दो किलोमीटर की दौड़ भी रखी गयी है, ताकि वे भी समाज की मुख्यधारा के साथ जुड़ सकें. मैराथन की शुरुआत मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम से दो फरवरी की सुबह 6.30 बजे होगी. अलग-अलग श्रेणियों के लिए निर्धारित रूट में धावकों को दौड़ पूरी करनी होगी. दौड़ पूरी करने वालों को उनके इ-मेल पर प्रमाण-पत्र भेज जायेंगे. मैराथन से संबंधित जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध है. चार वर्गों में हाफ मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola