BOKARO NEWS : 342 कर्मचारियों ने किया मतदान, 21 रहे अनुपस्थित

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Dec 2024 12:56 AM

विज्ञापन

BOKARO NEWS : बोकारो थर्मल : डीवीसी में मान्यता को लेकर यूनियनों का चुनाव शांतिपूर्ण से संपन्न

विज्ञापन

BOKARO NEWS : डीवीसी में मान्यता को लेकर मंगलवार को बोकारो थर्मल के दो स्थानों पर यूनियनों का चुनाव शुरू हुआ. सुबह छह बजे से मतदान की प्रक्रिया आरंभ की गयी, जो कि दोपहर तीन बजे तक शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गयी. मतदान को लेकर बोकारो थर्मल पावर प्लांट स्थित तकनीकी भवन तथा आउटसाइड स्थित एडीएम भवन में मतदान केंद्र बनाये गये थे. बोकारो थर्मल में डीवीसी के कर्मचारियों, जिन्हें मतदान देना था, संख्या 363 थी, जिसमें से 342 कर्मचारियों ने अपने-अपने मत विभिन्न यूनियनों के पक्ष में डाले. जबकि 21 अनुपस्थित रहे. चुनाव को लेकर बतौर पर्यवेक्षक के रूप में पावर प्लांट के तकनीकी भवन में एचआर के प्रबंधक सुनील कुमार तथा उपप्रबंधक नदीम अशरफ एवं एडीएम भवन में उपप्रबंधक अनुराग सिन्हा को तैनात किया गया था. चुनाव में मतदान के बाद डीवीसी की सभी यूनियनों के पदाधिकारी अपनी-अपनी यूनियनों की जीत के दावे कर रहे हैं. बुधवार को मतों की गिनती डीवीसी मुख्यालय कोलकाता एवं मैथन में की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola