Bokaro News: नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता में झारखंड का नेतृत्व करेंगे छह प्रक्षेत्र के 24 शूटर

Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 02 Feb 2026 12:25 AM

विज्ञापन

Bokaro News: बोकारो के जैप चार फायरिंग रेंज में तीन दिनों तक राज्य भर के शूटरों का जमावडा लगा रहा. 20 वीं झारखंड राज्यस्तरीय पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता 2025-26 में आठ प्रक्षेत्र के 180 शूटरों ने अपने शूटिंग का प्रदर्शन किया. इसमें झारखंड सशस्त्र पुलिस प्रक्षेत्र ने 1531 अंक लाकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया.

विज्ञापन

छह प्रक्षेत्र के बेस्ट 24 शूटरों को झारखंड पुलिस शूटिंग टीम के कैप्टन बोकारो सार्जेंट मेजर प्रणव कुमार के नेतृत्व में नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा. सभी 24 शूटर 23 से 29 मार्च तक गुडगांव के सीआरपीएफ कैंप फायरिंग रैंज के नेशनल शूटिंग चैंपियनशीप में प्रदर्शन करेंगे. श्री कुमार प्रतियोगिता में ओवर ऑल चैंपियन शूटर (पिस्टल) का खिताब जीत चुके है. तैयारी शुरू कर दी गयी है.

तीन कैटेगरी – पिस्टल-कारबाइन व रायफल में करेंगे प्रदर्शन

टीम में चयनित छह प्रक्षेत्र के 24 शूटरों में झारखंड सशस्त्र पुलिस रांची से 10, झारखंड जगुआर रांची से आठ, कोयला प्रक्षेत्र बोकारो से दो, उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र हजारीबाग से दो, कोल्हान प्रक्षेत्र चाइबासा से एक, संथाल परगना पक्षेत्र दुमका से एक शूटर शामिल है. जो तीन कैटेगरी पिस्टल, कारबाइन व रायफल शूटिंग में प्रदर्शन करेंगे. पिस्टल में सार्जेट मेजर प्रणव कुमार (बोकारो), हवलदार मिहिर महतो (जैप दो – टाटीसिल्वे), एएसआइ श्याम कुमार (देवघर), एसआइ दिलीप गुरूंग (जैप चार), आयुध हवलदार विवेक लाल (जैप चार), कारबाइन में आरक्षी मो वसीम अख्तर (जेजे), आरक्षी बबन कुमार (जैप तीन धनबाद), हवलदार रोहित कच्छप (जेजे रांची), एएसआइ श्याम कुमार (देवघर), रायफल में जैप रांची से वरूण मुखिया, मिश्रित से राकेश प्रजापति, प्रेमचंद्र भगत, जैप रांची से देवनारायण प्रजापति व गौतम कुमार, कोयला बोकारो से ओशो प्रदीप, मिश्रित से विपुल कुमार, एनआर हजारीबाग से मो परवेज खां, मिश्रित से रंजीत कुमार राव, जैप रांची से लक्ष्मीकांत महतो व अजीत किंडो, एनआर हजारीबाग से अनंत कुमार सिंह, जैप रांची से श्रवण कुमार, मिश्रित से शिव शंकर रवि, रंजीत कुमार, कोल्हान से विकास कुमार शर्मा शामिल है.

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola