रेक्टिफाइंग मिस्टेक… ताकि अंगरेजी बोलने में गलती न हो

Updated:
विज्ञापन

बोकारो : चिन्मय विद्यालय-05 में शनिवार को अंग्रेजी विषय पर कार्यशाला हुई. रेक्टिफाइंग मिस्टेक विषयक कार्यशाला में बोलचाल में अंग्रेजी की छोटी-छोटी गलतियों को दूर करने संबंधित बात बतायी गयी. इससे पहले विद्यालय सचिव महेश त्रिपाठी, प्रभारी प्राचार्य एके झा, एएसबी महाराज कुमारी व डॉ दीपक कुमार ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. […]

विज्ञापन

बोकारो : चिन्मय विद्यालय-05 में शनिवार को अंग्रेजी विषय पर कार्यशाला हुई. रेक्टिफाइंग मिस्टेक विषयक कार्यशाला में बोलचाल में अंग्रेजी की छोटी-छोटी गलतियों को दूर करने संबंधित बात बतायी गयी. इससे पहले विद्यालय सचिव महेश त्रिपाठी, प्रभारी प्राचार्य एके झा, एएसबी महाराज कुमारी व डॉ दीपक कुमार ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की.

आपके शहर में

विज्ञापन
कार्यशाला में नर्सरी से 07वीं तक के शिक्षक शामिल हुए. संगीत विभाग के सिवेन चक्रवर्ती, जयकिशन राठौर, रूपक झा स्वागत गान प्रस्तुत किया. डॉ दीपक ने कहा : शिक्षा पद्धति में अंग्रेजी भाषा की अलग पहचान है, लेकिन बोलचाल में कई छोटी-छोटी गलतियां हो जाती है. यह धीरे-धीरे आदत बन जाती है. इसे दूर करना जरूरी होता है.
सचिव महेश त्रिपाठी ने कहा : समय-समय पर कार्यशाला के माध्यम से विचार व अनुभव का आदान-प्रदान होता है, यह शिक्षण पद्धति को उन्नत करने में सहायक होता है. प्रभारी प्राचार्य ए के झा ने कहा : कार्यशाला शिक्षक व बच्चों के बीच पुल का काम करता है. संचालन राहुल रॉय, सुनील कुमार, सुब्रत गुप्ता, अंजली मिश्रा ने किया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola