बोकारो की डॉ हेमलता एस मोहन ‘फेम इंडिया’ की 25 सशक्त महिलाओं में शामिल

Updated:
विज्ञापन

बोकारो : बोकारो की ‘स्टील वुमेन’ डॉ हेमलता एस मोहन फेम इंडिया की 25 सशक्त महिलाओं की सूची में शामिल हुई हैं. फेम इंडिया मैगजीन और एशिया पोस्ट सर्वे ने 25 सशक्त महिलाओं की आधिकारिक सूची की घोषणा इस सप्ताह में की है. 25 सशक्त महिलाओं के फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की ओर से सामाजिक स्थिति, […]

विज्ञापन

बोकारो : बोकारो की ‘स्टील वुमेन’ डॉ हेमलता एस मोहन फेम इंडिया की 25 सशक्त महिलाओं की सूची में शामिल हुई हैं. फेम इंडिया मैगजीन और एशिया पोस्ट सर्वे ने 25 सशक्त महिलाओं की आधिकारिक सूची की घोषणा इस सप्ताह में की है. 25 सशक्त महिलाओं के फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की ओर से सामाजिक स्थिति, प्रभाव, छवि, उद्देश्य व प्रयास जैसे दस मानदंडों पर किये गये सर्वे में डॉ हेमलता एस मोहन प्रमुख स्थान पर है. सर्वे में देश भर से विभिन्न क्षेत्रों के लोगों की राय ली गयी. सशक्त महिला के इस सर्वे में फेम इंडिया मैगजीन-एशिया पोस्ट ने नॉमिनेशन में आये सैकड़ों नामों को विभिन्न मानदंडों पर कसा.

आपके शहर में

विज्ञापन

समाज सेवा, खेल, पत्रकारिता, राजनीति, कला, संस्कृति… : फेम इंडिया ने एशिया पोस्ट के साथ मिलकर शिक्षा, समाज सेवा, खेल, पत्रकारिता, राजनीति, कला, संस्कृति, धर्म, महिला सशक्तीकरण, नौकरशाही आदि अन्य क्षेत्रों की उन महिलाओं का सर्वे द्वारा चयन किया है, जिन्होंने बीते बरस बदलाव में उल्लेखनीय भूमिका निभायी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola