बोकारो का शूटर साथियों के साथ पकड़ा गया, रांची में व्यवसायी को मारना था

बोकारो : राजधानी के व्यवसायी सुमित चटर्जी की हत्या करने की तैयारी थी, लेकिन रामगढ़ पुलिस की सक्रियता से बड़ी अनहोनी होने से बच गयी. इस सिलसिले में रांची आ रहे तीन अपराधियों को ऐन वक्त पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अपराधियों में पतरातू का रंजीत साव, पिठोरिया का असलम उर्फ बाबू अंसारी […]
बोकारो : राजधानी के व्यवसायी सुमित चटर्जी की हत्या करने की तैयारी थी, लेकिन रामगढ़ पुलिस की सक्रियता से बड़ी अनहोनी होने से बच गयी. इस सिलसिले में रांची आ रहे तीन अपराधियों को ऐन वक्त पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.
गिरफ्तार अपराधियों में पतरातू का रंजीत साव, पिठोरिया का असलम उर्फ बाबू अंसारी और बोकारो के ललपनिया का अब्दुल रहमान शामिल है. इनमें दो अपराधी रंजीत और अब्दुल रांची के बूटी मोड़ से गिरफ्तार किये गये. वहीं असलम को ललपनिया से गिरफ्तार किया गया. अपराधियों के पास से नाइन एमएम की दो पिस्टल के साथ एक कट्टा भी बरामद किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




