किशोर न्याय बोर्ड की बैठक

Updated:
विज्ञापन

बोकारो : किशोर न्याय बोर्ड की बैठक कैंप दो स्थित न्यायालय परिसर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मोहम्मद शाकिर की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई. बाल सुधार गृह चास में बच्चों के रखरखाव व अन्य मूलभूत सुविधाओं पर चर्चा की गयी. बाल सुधार गृह चास में बिजली और पानी समेत शुद्ध पेय जल की […]

विज्ञापन

बोकारो : किशोर न्याय बोर्ड की बैठक कैंप दो स्थित न्यायालय परिसर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मोहम्मद शाकिर की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई. बाल सुधार गृह चास में बच्चों के रखरखाव व अन्य मूलभूत सुविधाओं पर चर्चा की गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

बाल सुधार गृह चास में बिजली और पानी समेत शुद्ध पेय जल की व्यवस्था को दुरुस्त करने का आश्वासन जिला कल्याण पदाधिकारी ने दिया. सुरक्षा के मद्येनजर सुधार गृह के आस-पास हाइ पावर लाइट, शौचालय आदि की समुचित व्यवस्था करने का भी निर्णय हुआ.

बैठक में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी बोकारो मनोरंजन कुमार, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव विश्वनाथ उरांव, प्रधान दंडाधिकारी किशोर न्याय बोर्ड बोकारो निर्मला बारला, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी बोकारो मनीषा वत्स, जिला बाल कल्याण पदाधिकारी अनिता झा, विधि पदाधिकारी गोसुल अहमद, किशोर न्याय बोर्ड बोकारो के अन्य सदस्य व पैनल अधिवक्ता मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola