छह साथियों ने किशोर के साथ किया दुराचार

Updated:
विज्ञापन

चास : चास स्थित बाल सुधार गृह में एक 14 वर्षीय किशोर के साथ छह किशोरों ने यौनाचार व मारपीट की घटना को अंजाम दिया है. घटना गत 10 दिसंबर की है. यौनाचार व मारपीट के कारण पीड़ित की हालत गंभीर है. उसका इलाज अस्पताल में किया जा रहा है. वहीं घटना के 12 दिन […]

विज्ञापन

चास : चास स्थित बाल सुधार गृह में एक 14 वर्षीय किशोर के साथ छह किशोरों ने यौनाचार व मारपीट की घटना को अंजाम दिया है. घटना गत 10 दिसंबर की है. यौनाचार व मारपीट के कारण पीड़ित की हालत गंभीर है. उसका इलाज अस्पताल में किया जा रहा है. वहीं घटना के 12 दिन बाद 22 दिसंबर को बाल सुधार गृह की ओर से पिंड्राजोरा थाना में मामला दर्ज कराया है. पिंड्राजोरा पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

आपके शहर में

विज्ञापन
यौनाचार में शामिल आरोपी सभी किशोरों की उम्र 13 से 15 वर्ष है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि सभी किशोर एक ही वार्ड में रहते थे. देर रात आरोपी किशोरों ने पीड़ित के साथ जबरन यौनाचार करने का प्रयास किया. विरोध करने पर उसके साथ जमकर मारपीट की गयी. घटना की जानकारी होने के बाद कर्मियों ने पीड़ित किशोर को अस्पताल में भर्ती कराया.
जहां उसका इलाज किया जा रहा है. इस मामले में बोकारो एसपी पी मुरुगन ने कहा : पिंड्राजोरा थाना में मामला दर्ज कराया गया है. इस मामले में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जा रही है. ��स घटना में जो भी दोषी पाये जायेंगे, उनके खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola