बोलेरो के धक्के से बाइक पर सवार दो व्यक्ति घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Dec 2019 9:14 AM
गोमिया : गोमिया थाना क्षेत्र के हजारी मोड़ में रविवार की रात आठ बजे बोलेरो और बाइक की टक्कर में बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गये. बाइक बोलेरो के आगे फंस गयी. घटना के बाद चालक बोलेरो को तेज कर कथारा की ओर भाग गया. घायल बाइक सवार स्वांग वाशरी के गार्ड अर्जुन […]
गोमिया : गोमिया थाना क्षेत्र के हजारी मोड़ में रविवार की रात आठ बजे बोलेरो और बाइक की टक्कर में बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गये. बाइक बोलेरो के आगे फंस गयी. घटना के बाद चालक बोलेरो को तेज कर कथारा की ओर भाग गया. घायल बाइक सवार स्वांग वाशरी के गार्ड अर्जुन यादव (45 वर्ष) और वीरेंद्र राम (40) को लोगों ने इलाज के लिए एंबुलेंस से स्वांग के मां शारदे सेवा सदन पहुंचाया.
घटना की सूचना मिलने के बाद कथारा पुलिस ने बोलेरो को कथारा मोड़ में पकड़ा. चालक को गिरफ्तार कर लिया है. गोमिया थाना प्रभारी विनय कुमार ने घायलों को अस्पताल भिजवाया. घायल दोनों गार्ड स्वांग वाशरी में द्वितीय पाली की ड्यूटी समाप्त कर स्वांग के एक्सक्लूसिव हॉस्टल आ रहे थे. गोमिया पुलिस ने बोलेरो को जब्त कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










