बोकारो : रिवाल्वर के साथ युवक गिरफ्तार, भाई से भी हो रही है पूछताछ
चंद्रपुरा : जी-टाईप डोरमेट्री में गुरुवार को दोपहर एक युवक को लोडेड रिवाल्वर और 35 गोलियों के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक का नाम अरूण कुमार पांडेय है, जो भुडारीदह साइडिंग का रहने वाला है. उसके बारे बताया गया कि पूर्व में वह सीआईएसएफ जवान के रूप में कार्यरत था. उसका रिवाल्वर […]
चंद्रपुरा : जी-टाईप डोरमेट्री में गुरुवार को दोपहर एक युवक को लोडेड रिवाल्वर और 35 गोलियों के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक का नाम अरूण कुमार पांडेय है, जो भुडारीदह साइडिंग का रहने वाला है. उसके बारे बताया गया कि पूर्व में वह सीआईएसएफ जवान के रूप में कार्यरत था. उसका रिवाल्वर भी लाइसेंसी है.
आपके शहर में
बताया जा रहा है कि डोरमेट्री में दो पक्षों के बीच हो रहे मारपीट की घटना की खबर सुनकर पुलिस पहुंची थी. गिरफ्तार युवक ने पुलिस को बताया कि कुछ लड़के एक रूम में दरवाजा व खिड़की तोड़ रहे थे. जब इसका विरोध किया तो वे मारपीट करने लगे. मारपीट करने वाले युवक थाना क्षेत्र के प्रेमनगर पहाड़ी के बताये जा रहे हैं.
गिरफ्तार युवक के भाई प्रमोद कुमार पांडेय को भी पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए