विद्यालय से तीन लाख 77 हजार नकद चोरी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Nov 2019 3:45 AM
विज्ञापन
पिंड्राजोरा : थाना क्षेत्र के पिंड्राजोरा पटेल पब्लिक स्कूल में बुधवार की देर रात तीन लाख 77 हजार रुपए की चोरी हो गयी. विद्यालय की प्राचार्या अमृता सिंह ने गुरुवार को पिंड्राजोरा थाना में मामला दर्ज कराया. दर्ज मामले के अनुसार विद्यालय के क्लर्क दुर्गा चरण महतो ने प्राचार्या को चोरी की जानकारी दी. सूचना […]
विज्ञापन
पिंड्राजोरा : थाना क्षेत्र के पिंड्राजोरा पटेल पब्लिक स्कूल में बुधवार की देर रात तीन लाख 77 हजार रुपए की चोरी हो गयी. विद्यालय की प्राचार्या अमृता सिंह ने गुरुवार को पिंड्राजोरा थाना में मामला दर्ज कराया.
दर्ज मामले के अनुसार विद्यालय के क्लर्क दुर्गा चरण महतो ने प्राचार्या को चोरी की जानकारी दी. सूचना पर चास सर्किल इंस्पेक्टर मनोज कुमार गुप्ता व पिंड्राजोरा थाना प्रभारी अरुण कुमार शर्मा पहुंचे व पूरी घटना की जानकारी ली. पिंड्राजोरा पुलिस ने पूछताछ के लिए रात्रि प्रहरी वीरेन गोप व क्लर्क दुर्गा चरण महतो को हिरासत में लिया है.
चास सर्किल इंस्पेक्टर ने बताया कि अनुसंधान जारी है. चोरों ने एक गोदरेज व कंप्यूटर को हाथ भी नहीं लगाया गया है. इससे संदेह उत्पन्न होता है. पिंड्राजोरा पुलिस ने बताया कि प्राचार्या ने नकदी के रूप में तीन लाख 77 हजार रुपये की चोरी का आवेदन दिया है. रात्रि प्रहरी ने बताया कि मैं विद्यालय में सोया था. सुबह उठने पर देखा कि ऑफिस का मुख्य दरवाजा व दो गोदरेज में एक की कुंडी टूटी हुई थी. इसकी सूचना क्लर्क दुर्गा चरण महतो को दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










