करोड़ों की ठगी का आरोपी बिल्डर मुनीडीह से गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

मुननीडीह-चास : कई लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने का आरोपी चीराचास स्थित कुंज विहार एसोसिएट्स प्राइवेट लिमिटेड का प्रबंध निदेशक राजीव पोद्दार उर्फ राजू पोद्दार उर्फ राजीव गुप्ता को चास थाना की पुलिस ने धनबाद के मुनीडीह स्थित शास्त्री नगर से गिरफ्तार कर लिया है. वह अपने बहनोई रामानंद पोद्दार, जो यूको बैंक […]

विज्ञापन

मुननीडीह-चास : कई लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने का आरोपी चीराचास स्थित कुंज विहार एसोसिएट्स प्राइवेट लिमिटेड का प्रबंध निदेशक राजीव पोद्दार उर्फ राजू पोद्दार उर्फ राजीव गुप्ता को चास थाना की पुलिस ने धनबाद के मुनीडीह स्थित शास्त्री नगर से गिरफ्तार कर लिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
वह अपने बहनोई रामानंद पोद्दार, जो यूको बैंक हीरापुर शाखा में क्लर्क है, के घर में छिपा था. बिल्डर मुख्य रूप से सेक्टर-4 स्थित सिटी सेंटर के प्लॉट संख्या एचडी-6 में अपने परिवार के साथ रहता था. वर्ष 2017 में भी एक मामले में उसे जेल भेजा गया था. इधर डेढ़ साल से वह फरार चल रहा था.
फ्लैट व जमीन देने के नाम पर की है ठगी
रविवार को चास थाना में प्रेस वार्ता कर चास एसडीपीओ बहामन टूटी ने बताया कि राजीव पोद्दार के खिलाफ चास और सेक्टर-4 थाना में कुल 31 मामले दर्ज हैं. इनमें अधिकतर ठगी के मामले हैं. अधिकतर केस में वारंट जारी है और इश्तेहार भी चिपकाया गया है.
कई लोगों ने जमीन व फ्लैट देने के नाम पर रुपये हड़पने का आरोप लगाया है. मुख्यमंत्री जनसंवाद में भी शिकायत दर्ज करायी गयी थी. कई लोगों ने सीधे कोर्ट में भी केस किया है. चास सर्किल विद्युत विभाग की ओर से भी उसके खिलाफ केस दर्ज कराया गया है. इसमें बिजली का बिल नहीं चुकाने का आरोप है.
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी, लेकिन वह हाथ नहीं आ रहा था. गुप्त सूचना मिलने के बाद बोकारो एसपी पी मुरुगन ने एक टीम गठित की और उसे शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola