डायमंड सिटी के निदेशक के आवास की कुर्की-जब्ती
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Oct 2019 8:39 AM
विज्ञापन
बोकारो : जालसाजी व ठगी के मामले में फरार चल रहे सेक्टर 12 इ, आवास संख्या 1157 निवासी डायमंड सिटी बिल्डर अर्चना कुमारी के आवास की कुर्की-जब्ती पुलिस ने शनिवार को की. अर्चना कुमारी व अर्चना के पति चंद्रदीप कुमार डायमंड सिटी के निदेशक हैं. चंद्रदीप फिलहाल ठगी के एक अन्य मामले में चास जेल […]
विज्ञापन
बोकारो : जालसाजी व ठगी के मामले में फरार चल रहे सेक्टर 12 इ, आवास संख्या 1157 निवासी डायमंड सिटी बिल्डर अर्चना कुमारी के आवास की कुर्की-जब्ती पुलिस ने शनिवार को की. अर्चना कुमारी व अर्चना के पति चंद्रदीप कुमार डायमंड सिटी के निदेशक हैं. चंद्रदीप फिलहाल ठगी के एक अन्य मामले में चास जेल में बंद हैं.
उनकी पत्नी अर्चना कुमारी कुछ मामलों में फरार चल रही हैं. अदालत में दर्ज सीपी केस संख्या 178/17 में लगातार चंद्रदीप की पत्नी सह डायमंड सिटी के निदेशक अर्चना कुमारी के फरार रहने के कारण न्यायालय ने अर्चना के खिलाफ कुर्की-जब्ती वारंट निर्गत किया था.
मौके पर दंडाधिकारी के तौर पर चास सीओ दिवाकर प्रसाद द्विवेदी व सेक्टर 12 थाना पुलिस मौजूद थी. लाखों रुपये ठगी के मामले में फरार चल रहे बिल्डर अर्चना के आवास से पुलिस को कुछ मामूली सामान ही जब्त करने में सफलता मिली. पुलिस के अनुसार, कुर्की-जब्ती कार्रवाई की जानकारी पाकर पूर्व में ही अभियुक्त ने अपना सभी कीमती समान हटा दिया था.
उसके आवास से अलमारी, शीशा का दरवाजा, टेबल, कुछ कुर्सी, कपड़ा, साइकिल, कुछ बरतन व अन्य मामूली सामान ही जब्त किया जा सका. जिस समय पुलिस बिल्डर के आवास में पहुंची. आवास में ताला बंद था. दंडाधिकारी की मौजूदगी में आवास के सभी चार कमरा का ताला तोड़ा गया. आवास से जब्त समान को थाना में सुरक्षित रखा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










