ePaper

बोकारो : " 50 लाख की विद्युत सज्जा से जगमगायेंगे पूजा पंडाल

Updated at : 04 Oct 2019 9:30 AM (IST)
विज्ञापन
बोकारो : " 50 लाख की विद्युत सज्जा से जगमगायेंगे पूजा पंडाल

थीम आधारित रोशनी श्रद्धालुओं को करेगी आकर्षित, सेक्टर 09 व 02 में 2.25 लाख रुपये का है लाइट बजट बोकारो : दुर्गा पूजा को लेकर विभिन्न पूजा समिति तैयारी को अंतिम रूप देने में लगी हुई है. कहीं पंडाल तो कहीं लाइट, तो कहीं मूर्ति सजाने का काम अंतिम चरण में चल रहा है. मौसम […]

विज्ञापन
थीम आधारित रोशनी श्रद्धालुओं को करेगी आकर्षित, सेक्टर 09 व 02 में 2.25 लाख रुपये का है लाइट बजट
बोकारो : दुर्गा पूजा को लेकर विभिन्न पूजा समिति तैयारी को अंतिम रूप देने में लगी हुई है. कहीं पंडाल तो कहीं लाइट, तो कहीं मूर्ति सजाने का काम अंतिम चरण में चल रहा है. मौसम के साथ निभाने के कारण हर पूजा समिति जल्द से जल्द शेष कार्य को पूरा करने की दिशा में रेस है.
लाइट पूजा की रौनक बढ़ाने में अहम भूमिका निभाती है. गुरुवार को प्रभात खबर ने विभिन्न पंडाल के लाइट की तैयारी का जायजा लिया. शहर के विभिन्न समिति की ओर से लाइट पर 50 लाख रुपया खर्च किया जा रहा है. सेक्टर 09 (वैशाली मोड़) व सेक्टर 02 सी में लाइट पर 2.25 लाख रुपया खर्च किया जा रहा है. जबकि सेक्टर 12 में भी 02 लाख रुपया का लाइट बजट रखा गया है.
इस बार पूजा समिति की ओर से थीम आधारित लाइट पर फोकस किया गया है. मसलन, सेक्टर 09 वैशाली मोड़ में शिवालय थीम के पंडाल की खूबसूरती बढ़ाने के लिए लाइट साथ निभाती नजर आयेगी.
वहीं सेक्टर 02 सी में राजस्थान की झलक लाइट के जरिये देखने को मिलेगी. सभी पूजा समिति की ओर से श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए लाइट गेट होगा. इस बार का गेट रनिंग मोड में होगा. साथ ही प्लेट लाइट लोगों को पंडाल तक पहुंचाने का काम करेगी. बोर्ड लाइट के जरिये थीम को मजबूती दी जायेगी.
हर सेक्टर को राइस लाइट से ढकने की तैयारी : शहर के लगभग सभी सेक्टर में दुर्गा पूजा की जाती है. हर समिति की ओर से लाइट पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. पूजा पंडाल के इर्द-गिर्द सभी क्वार्टर को राइस लाइट की झालर से सजाया जायेगा. साथ ही टॉप पर बोर्ड लाइट लगाया जायेगा.
रोशनी का खेल ऐसा कि रात भी झुकने को विवश हो जाये. इसके अलावा पंडाल को दुधिया रोशनी से नहलाने के लिए दर्जनों स्पॉट लाइट व हैलोजन का इस्तेमाल होगा. ताकि दूर से ही पंडाल की खूबसूरती का दीदार श्रद्धालु कर सकें.
मेले में खेल तमाशे, कुल्फी और चाट के ठेले…: शहर में तीन पूजा समिति की भव्यता जिला में सुर्खियां बटोरती है. पंडाल, मूर्ति व लाइट के अलावा मीना बाजार भी इसे भव्य रूप देता है. सेक्टर 09, 02 व 12 में इस बार भी मीना बाजार लगाया जायेगा.
विभिन्न तरह की मटरगस्ती चरखा के अलावा लगभग सभी जरूरत की पूर्ति करने वाली दुकान लोगों को आकर्षित करेगी. इसके अलावा कुल्फी, चाट, गुपचुप समेत दक्षिण भारतीय, चाइनीज व अन्य लजीज व्यंजन के लिए स्टॉल की व्यवस्था रहेगी. मीना बाजार के विभिन्न जगहों से स्टॉल धारक पहुंच गये हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola