कार से बिहार ले जायी जा रही 50 हजार की अवैध शराब जब्त

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता का दीपक साहनी गिरफ्तार एक और व्यक्ति की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस बोकारो : हरला थाना की पुलिस ने सेक्टर नौ के कालीबाड़ी मोड़ के निकट सोमवार को वाहन जांच के दौरान एक कार (डब्ल्यूबी 02 एएफ-9943) से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जब्त की. साथ ही पश्चिम बंगाल के कोलकाता, बेहला निवासी […]

विज्ञापन

कोलकाता का दीपक साहनी गिरफ्तार

आपके शहर में

विज्ञापन

एक और व्यक्ति की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस

बोकारो : हरला थाना की पुलिस ने सेक्टर नौ के कालीबाड़ी मोड़ के निकट सोमवार को वाहन जांच के दौरान एक कार (डब्ल्यूबी 02 एएफ-9943) से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जब्त की. साथ ही पश्चिम बंगाल के कोलकाता, बेहला निवासी दीपक साहनी (21 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया है.

कार से कुल 147 पीस हाफ रॉयल चैलेंज व्हिस्की मिली है. इन शराब की बोतलों पर सेल इन मध्य प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश का स्टीकर चिपका हुआ है.

गिरफ्तार दीपक साहनी ने पुलिस को बताया कि इस कार से शराब बिहार पहुंचायी जाती है. सोमवार को भी वह बिहार ही जा रहा था. बोकारो का एक व्यक्ति उसकी कार लेकर जाता है और शराब की बोतलें लोड कर उसके पास पहुंचा देता है. इस कार से पहले भी कई बार अवैध शराब बिहार में ऊंची कीमत पर सप्लाई की गयी है. इसमें होने वाला फायदा वह और उसका सहयोगी आधा-आधा बांट लेते थे. अवैध शराब व्यवसाय से जुड़े दूसरे व्यक्ति के नाम का खुलासा फिलहाल पुलिस ने नहीं किया है. पुलिस उसे गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola