एनएमसी के विरोध में जिले के 600 चिकित्सकों ने नहीं दी ओपीडी सेवा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
बोकारो : एनएमसी के विरोध में आइएमए चास से जुड़े लगभग 600 चिकित्सक बुधवार से 24 घंटे के हड़ताल पर चले गये. इन्होंने ओपीडी सेवा नहीं दी. गुरुवार सुबह 6:00 बजे तक चिकित्सक हड़ताल पर रहेंगे. निजी अस्पतालों में केवल इमरजेंसी सेवा ही बहाल रखी गयी.सभी तरह के ऑपरेशन टाल दिये गये. हड़ताल का नेतृत्व […]
विज्ञापन
बोकारो : एनएमसी के विरोध में आइएमए चास से जुड़े लगभग 600 चिकित्सक बुधवार से 24 घंटे के हड़ताल पर चले गये. इन्होंने ओपीडी सेवा नहीं दी. गुरुवार सुबह 6:00 बजे तक चिकित्सक हड़ताल पर रहेंगे. निजी अस्पतालों में केवल इमरजेंसी सेवा ही बहाल रखी गयी.सभी तरह के ऑपरेशन टाल दिये गये. हड़ताल का नेतृत्व आइएमए चास अध्यक्ष डॉ मीता सिन्हा ने किया. डॉ सिन्हा ने कहा : मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की जगह नया विधेयक एनएमसी को लागू करना समाज के लिए घातक सिद्ध होगा.
पूर्व अध्यक्ष डॉ रणधीर कुमार सिंह ने कहा : नये विधेयक के बोर्ड में कुल 29 मेंबर होंगे. इसमें 20 सरकार के चुने होंगे और 9 प्रतिनिधि आइएमए की ओर से होंगे, जो कि अस्थायी होंगे. नौ सदस्यों का कार्यकाल मात्र 2 साल का होगा. आलम यह होगा कि नौ सदस्यों का कोई भी प्रभाव बोर्ड में नहीं होगा. इससे स्थिति और विकट होगी सरकार का प्रभाव बढ़ जायेगा. मनमानी बढ़ेगी.
डॉक्टर अनुप्रिया डॉक्टर कौशिक दास डॉक्टर संचिता दास, डॉ निरुपमा मिथलेश कुमार डॉक्टर रतन केजरीवाल डॉ सुजीत पांडे डॉक्टर के के सिन्हा डॉक्टर अवनीश श्रीवास्तव डॉक्टर अमन डॉक्टर एन के चौधरी डॉक्टर पंकज डॉक्टर निरंजन डॉ रवि डॉक्टर विकास कुमार सहित आइएमए से जुड़े दर्जनों चिकित्सक मौजूद थे. इधर सेक्टर 5 स्थित आइएमए हॉल में आइएमए चास की बुधवार को बैठक हुई.
अध्यक्षता डॉ मीता सिन्हा व संचालन सचिव डॉ अनुराग श्रीवास्तव ने किया. बैठक में केंद्र सरकार द्वारा पारित एनएमसी विधेयक का विरोध किया. चिकित्सकों ने एक स्वर में विधेयक की निंदा की. साथ ही सरकार से अविलंब विधेयक को निरस्त करने की मांग की. बैठक में आइएमएचआर से जुड़े दर्जनों निजी चिकित्सक शामिल थे.
सीएस कार्यालय की सफाई कर जताया विरोध
बोकारो : अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मिेयों ने बुधवार को सिविल सर्जन कार्यालय परिसर की सफाई कर विरोध जताया. कर्मियों ने कार्यालय परिसर में मौजूद झाड़ी की सफाई की. प्रदेश उपाध्यक्ष अभय कुमार बंटी ने कहा : नियमित करने की मांग को लेकर दर्जनों बार आंदोलन हो गया है. आश्वासन के बाद भी कोई पहल नहीं हुई है.
कहा : नागरिक का कर्तव्य निर्वहण करते हुए हड़ताल को सफाई अभियान कर रूप दिया गया. मौके पर कृष्ण मुरारी, कुमारी कंचन, शैलेश कुमार, रास बिहारी, पी सिन्हा, अमित कुमार, आरती मिश्र व अन्य मौजूद थे.
एनआरएचएम अनुबंध कर्मचारी संघ की हड़ताल स्थगित
बोकारो. झारखंड राज्य एनआरएचएम अनुबंध कर्मचारी संघ ने बुधवार को चिकित्सा मंत्री के साथ हुई सकारात्मक वार्ता के बाद 19 जुलाई से चल रही चरणबद्ध हड़ताल स्थगित कर दिया है. उक्त जानकारी प्रदेश अध्यक्ष राहुल प्रताप सिंह ने दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन