इधर खुशी, उधर मायूसी बढ़ती गयी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 May 2019 1:02 AM
चास : गिरिडीह लोकसभा सीट के लिए गुरुवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे से मतगणना शुरू हुई. शुरू के दो घंटों में एनडीए व यूपीए समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखा गया. जैसे-जैसे रुझान आते गया, वैसे-वैसे दोनों ही दलों के कार्यकर्ताओं में खुशी व गम बढ़ता गया. आजसू व झामुमो की ओर से आइटीआइ […]
चास : गिरिडीह लोकसभा सीट के लिए गुरुवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे से मतगणना शुरू हुई. शुरू के दो घंटों में एनडीए व यूपीए समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखा गया. जैसे-जैसे रुझान आते गया, वैसे-वैसे दोनों ही दलों के कार्यकर्ताओं में खुशी व गम बढ़ता गया. आजसू व झामुमो की ओर से आइटीआइ मोड़ में कैंप बनाया गया था.
वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी झामुमो के समर्थन में एक अलग कैंप बनाया था. कार्यकर्ता अपने-अपने प्रत्याशी की जीत का दावा कर रहे थे. करीब 10 बजे पहले राउंड का रुझान आया. इसमें आजसू प्रत्याशी सीपी चौधरी 16 हजार 459 वोटों से बढ़त लेने में कामयाब हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










