गोमिया में 12 मई को मतदान, प्रशासनिक तैयारी पूर्ण, 1.5 लाख से ज्‍यादा मतदाता करेंगे वोट

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 May 2019 6:39 PM

विज्ञापन

नागेश्वर, गोमिया गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र में 12 मई को मतदान है. गोमिया प्रखंड में शांति पूर्वक मतदान कराने के लिए प्रखंड व अंचल कार्यालय के द्वारा प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है. गोमिया प्रखंड के 36 पंचायत में 2 लाख 31 हजार 185 आबादी है, जिसमें 1 लाख 55 हजार 52 मतदाता हैं. 82052 […]

विज्ञापन

नागेश्वर, गोमिया

गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र में 12 मई को मतदान है. गोमिया प्रखंड में शांति पूर्वक मतदान कराने के लिए प्रखंड व अंचल कार्यालय के द्वारा प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है. गोमिया प्रखंड के 36 पंचायत में 2 लाख 31 हजार 185 आबादी है, जिसमें 1 लाख 55 हजार 52 मतदाता हैं. 82052 पुरुष और 72498 महिला मतदाता हैं, साथ ही 221 विकलांग मतदाता हैं. चुनाव शांतिपूर्ण कराने को लेकर 194 मतदान केंद्र बनाया गया है.

मतदान के लिए 10 कलस्टर बनाया गया है. 19 बेबकास्टिंग बूथ, पांच सखी बूथ, पांच आदर्श बूथ, 194 बूथों में 776 मतदानकर्मी लगाये जायेंगे. मतदान शांतिपूर्वक कराने को लेकर 20 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किये गये हैं. गोमिया प्रखंड में 94 पी2 बूथ हैं. जहां मतदान के दो दिन पूर्व ही मतदानकर्मी पहुंच जायेंगे.

पूरे प्रखंड में 9 सामान्य बूथ, 72 संवेदनशील व 113 अति संवेदनशील बूथ है, उक्त जानकारी बीडीओ सह नोडल पदाधिकारी मोनी कुमारी, सीओ सह सहायक निर्वाचन पदाधिकारी ओम प्रकाश मंडल ने दी. बताया गया कि मतदान में, कंट्रोल यूनिट 1, बैलेट यूनिट 1, वीपी पैट 1, का उपयोग किया जायेगा. इस प्रकार गोमिया प्रखंड में लोकसभा चुनाव के लिए तैयारी पूर्ण कर ली गयी है.

बताया गया कि पिछले सप्ताह प्रखंड के 124 गांव में मतदान में उपयोग आने वाले मशीन को लेकर ग्रामीणों को प्रशिक्षण दिया गया है. गोमिया में शांति पूर्वक मतदान को लेकर बोकारो के उपायुक्त, एसपी आदि अधिकारियों ने क्षेत्र में भ्रमण कर विधि व्‍यवस्था के साथ कलस्टर में सुविधा बहाल करने सहित कई विषयों पर जानकारी ली गयी है. बेरमो, अनुमंडल के एसडीएम प्रेम रंजन ने भी समय-समय पर दौरा कर तैयारी का जायजा लिया.

सभी थाना क्षेत्र के थानेदार से बैठक कर क्षेत्र में सुरक्षा आदि विषयों पर विभागीय स्तर पर दिशा-निर्देश दिया गया है. पचमो पंचायत के झुमरा पहाड़ अवस्थित 44 नंबर बूथ में प्रशासन के द्वारा हेलीकॉप्टर से बूथ व मतदानकर्मियो को पहुंचाया जायेगा. सभी बीएलओ को मतदाताओं को बीच मतदान पहचान पर्ची का प्रखंड मुख्यालय में वितरण कर दिया गया है. आगामी 7 मई तक मतदाताओं को मतदान पर्ची वितरण करने का निर्देश सभी बीएलओ को दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola