स्कूल बस की चपेट में आने से युवक जख्मी
बोकारो : बीएस सिटी थाना क्षेत्र के राम मंदिर चौराहा के पास स्कूल बस की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. जख्मी युवक वास्तु विहार, फेज संख्या 2, चीरा चास निवासी दिलीप कुमार सिंह का पुत्र हर्षवर्धन परमार (20 वर्ष) है. घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर […]
बोकारो : बीएस सिटी थाना क्षेत्र के राम मंदिर चौराहा के पास स्कूल बस की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. जख्मी युवक वास्तु विहार, फेज संख्या 2, चीरा चास निवासी दिलीप कुमार सिंह का पुत्र हर्षवर्धन परमार (20 वर्ष) है. घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची.
आपके शहर में
घायल युवक को बोकारो जनरल अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस के अनुसार, स्कूल बस (जेएच09 भी-3129) हवाई अड्डा की तरफ से पत्थरकट्टा चौक के तरफ जा रही थी. युवक बाइक (जेएच02के-4949) पर सवार होकर राम मंदिर के तरफ से गोलंबर की तरफ जा रहा था. दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी. पुलिस ने बस और बाइक को जब्त कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए