संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथ पर निगरानी का निर्देश
बोकारो : एसपी पी मुरुगन ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र के संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथ पर निगरानी रखने का निर्देश दिया है. कहा है : सीमावर्ती क्षेत्र के सक्रिय कुख्यात व फरारी अपराधिओं पर कार्रवाई करें. उन्होंने आर्थिक अपराध, शराब के अवैध कारोबार व जुआ लॉटरी से जुड़े व्यक्तियों पर कार्रवाई […]
बोकारो : एसपी पी मुरुगन ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र के संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथ पर निगरानी रखने का निर्देश दिया है. कहा है : सीमावर्ती क्षेत्र के सक्रिय कुख्यात व फरारी अपराधिओं पर कार्रवाई करें.
आपके शहर में
उन्होंने आर्थिक अपराध, शराब के अवैध कारोबार व जुआ लॉटरी से जुड़े व्यक्तियों पर कार्रवाई करने को कहा है. एसपी ने थानाध्यक्ष को लॉ एंड ऑर्डर के अनुरूप कार्य करने, अपने-अपने थाना क्षेत्रों से लाइसेंसी हथियार जल्द से जल्द जमा करवाने, 107 की कार्रवाई जल्द पूर्ण करने, थाना क्षेत्र के मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन कर पुलिस और पीठासीन पदाधिकारियों के संरक्षण की मूलभूत सुविधाओं का भी निरीक्षण करने का निर्देश दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए