इगल आइ, पावर रेंजर, एसएमएस स्टीलर्स व रोलिंग रॉयल की टीम सेमीफाइनल में
बोकारो : बुधवार को तलगड़िया स्थित वेदांता स्टील प्लांट के मैत्री ग्राउंड में खेले गए इएसएल टी -10 क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले क्वार्टर फाइनल मैच में इगल आइ ने बीएफ ब्लास्टर को 12 रनों से पराजित किया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इगल आइ की टीम ने 10 ओवर में तीन विकेट खोकर 127 […]
बोकारो : बुधवार को तलगड़िया स्थित वेदांता स्टील प्लांट के मैत्री ग्राउंड में खेले गए इएसएल टी -10 क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले क्वार्टर फाइनल मैच में इगल आइ ने बीएफ ब्लास्टर को 12 रनों से पराजित किया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इगल आइ की टीम ने 10 ओवर में तीन विकेट खोकर 127 रन बनाएं. नौशाद अली ने 68, सैमसन ने 22 व सुमित ने 15 रन बनाए. कीर्ति, लक्ष्मण व दीप को एक-एक विकेट मिला. जवाबी पारी खेलने उतरी बीएफ ब्लास्टर की टीम 10 ओवर में छह विकेट खोकर 115 रन ही बना पायी. शक्ति ने 30, शब्बीर ने 18 व दीप ने 22 रन बनाए. सुमित को चार व नौशाद को एक विकेट मिला. नौशाद अली को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए