मनरेगा दिवस पर महिलाओं ने कई मांगों को रखा

पेटरवार : पेटरवार के बहुउद्देश्यीय भवन में भारती महिला संघ, प्रदान व मनरेगा द्वारा आयोजित मनरेगा दिवस के मौके पर पेटरवार प्रखंड के ओरदाना, उलगड़ा, सदमा काला, पतकी,अरजुवा, चरगी, चांदो, दारिद, उत्तासारा, कोह और मायापुर से आयी लगभग 700 महिला मजदूरों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इसमें भारती महिला संघ और सी एफ टी […]
पेटरवार : पेटरवार के बहुउद्देश्यीय भवन में भारती महिला संघ, प्रदान व मनरेगा द्वारा आयोजित मनरेगा दिवस के मौके पर पेटरवार प्रखंड के ओरदाना, उलगड़ा, सदमा काला, पतकी,अरजुवा, चरगी, चांदो, दारिद, उत्तासारा, कोह और मायापुर से आयी लगभग 700 महिला मजदूरों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया.
इसमें भारती महिला संघ और सी एफ टी द्वारा कई मांगे मनरेगा दिवस पर रखा गया. इसमें मनरेगा मजदूर को न्यूनतम 224 रुपया करने, मनरेगा परिवारों को 150 दिनों का काम देने, सात दिनों के अंदर मजदूरी का भुगतान करने, कार्यस्थल पर मनरेगा मजदूरों को सारी सुविधायें उपलब्ध कराने, सहायता केंद्र को ब्लॉक द्वारा सहयोग करने आदि मांग रखी गयी.
सी एफ टी के दीपक कुमार शर्मा, वेद प्रकाश, कार्तिक महतो, अशोक मुर्मू, गुंजन कुमारी, तिला कुमारी, सीमा देवी, सुरेंद्र सिंह, रीना देवी, गायत्री देवी, देवंती देवी, नरेंद्र मांझी, मनरेगा सहायता केंद्र से गीता कुमारी, सुलेखा देवी, भारती से दीपक कुमार गुप्ता, रंजीत कुमार महतो, संदीप कुमार महतो, अनामिका देवी, हेमंती देवी, शांति देवी, लीला देवी, उर्मिला देवी, सोनाली देवी, रेणुका देवी, सपना देवी, संगीता देवी , सुनीता देवी, गुड़िया देवी, सबिता देवी, रीना देवी, सपना देवी, रेखा देवी, कल्पना देवी, माधुरी देवी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




