राष्ट्रीय स्तर का होगा बोकारो क्रिकेट स्टेडियम

Updated at : 30 Jan 2019 5:25 AM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्तर का होगा बोकारो क्रिकेट स्टेडियम

बोकारो सेक्टर चार स्थित स्टेडियम को अपग्रेड करने में जुटा है बीएसएल प्रबंधन बोकारो: बोकारो क्रिकेट स्टेडियम में आने वाले समय में रणजी टूर्नामेंट के मैच भी होंगे. बीएसएल प्रबंधन द्वारा सेक्टर चार में बनाया गया यह स्टेडियम जल्द ही राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बन जायेगा. स्टेडियम को अपग्रेड करने का काम बीएसएल प्रबंधन द्वारा […]

विज्ञापन

बोकारो सेक्टर चार स्थित स्टेडियम को अपग्रेड करने में जुटा है बीएसएल प्रबंधन

बोकारो: बोकारो क्रिकेट स्टेडियम में आने वाले समय में रणजी टूर्नामेंट के मैच भी होंगे. बीएसएल प्रबंधन द्वारा सेक्टर चार में बनाया गया यह स्टेडियम जल्द ही राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बन जायेगा. स्टेडियम को अपग्रेड करने का काम बीएसएल प्रबंधन द्वारा कराया जा रहा है. स्टेडियम की पिच को राष्ट्रीय स्तर का बनाया जायेगा. पिच की मिट्टी व अन्य संसाधनों के लिए विशेषज्ञों से राय ली जा रही है. स्टेडियम में चेंजिंग रूम, शौचालय, बैरिकेडिंग की रंगाई-पुताई के साथ-साथ ग्रास कटिंग का काम भी चल रहा है. अभी इस स्टेडियम में राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिताएं होती है. आगे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैचों के आयोजन यहां होने का मार्ग भी प्रशस्त हो जायेगा. इधर, बीएसएल प्रबंधन द्वारा ही बनाये गये सेक्टर चार स्थित मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम का भी रंग-रोगन कर दिया गया है.
ग्रास रूट फुटबॉल में 124 को प्रशिक्षण
बीएसएल प्रबंधन की ओर से फुटबॉल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शहर के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में ‘ग्रास रूट फुटबॉल’ का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है. इसमें 6 से 12 वर्ष तक के 124 बच्चों को सप्ताह में एक दिन सेक्टर चार स्थित मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम में संयुक्त रूप से प्रशिक्षण प्राप्त दिया जाता है. प्रबंधन की ओर से प्रशिक्षणार्थियों को जर्सी, बूट, फुटबॉल, बस आदि सुविधा भी दी जा रही है.
मार्च में शुरू होगी क्रिकेट डे बोर्डिंग अकादमी
बीएसएल प्रबंधन की ओर से बोकारो में क्रिकेट डे बोर्डिंग अकादमी शुरू करने की भी पहल की जा रही है. मार्च 2019 से अकादमी शुरू हो जायेगी. बीएसएल प्रबंधन की ओर से पहले से आर्चरी की डे बोर्डिंग अकादमी चलायी जा रही है. इसमें 24 युवक-युवतियों को तीरंदाजी का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. साथ ही बीएसएल प्रबंधन की ओर से वॉलीबॉल का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है. सेक्टर चार स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 52 बच्चे वॉलीबॉल का प्रशिक्षण ले रहे हैं.
हॉकी व बास्केटबॉल का भी मिलेगा प्रशिक्षण
बीएसएल प्रबंधन हॉकी व बास्केटबॉल की ओर भी विशेष रूप से ध्यान देगा. शहर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को इसका प्रशिक्षण दिया जायेगा. बीएसएल प्रबंधन की ओर से खेल व खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए हर तरह की सुविधा क्रिकेट स्टेडियम, मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम, स्पोटर्स कॉम्प्लेक्स में उपलब्ध करायी जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola