असामाजिक तत्वों ने मूर्ति खंडित की, ग्रामीणों ने किया हंगामा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Nov 2018 4:33 AM
विज्ञापन
चास : पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के कुड़मा गांव के लापातरा टोला में मंगलवार की रात असामाजिक तत्वों द्वारा बजरंगबली मंदिर के अंदर रखी प्रतिमा को खंडित कर दिया गया. इस कारण ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त किया व हंगामा किया. सूचना मिलते ही पिंड्राजोरा थाना प्रभारी त्रिलोचन तामसोय दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचे व घटना की […]
विज्ञापन
चास : पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के कुड़मा गांव के लापातरा टोला में मंगलवार की रात असामाजिक तत्वों द्वारा बजरंगबली मंदिर के अंदर रखी प्रतिमा को खंडित कर दिया गया. इस कारण ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त किया व हंगामा किया. सूचना मिलते ही पिंड्राजोरा थाना प्रभारी त्रिलोचन तामसोय दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचे व घटना की जानकारी ली.
इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी. बाद में घटनास्थल पर चास एसडीपीओ बहामन टूटी, बीडीओ संजय शांडिल्य, बालीडीह थाना प्रभारी कमल किशोर व चास थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय पहुंचे. अधिकारियों ने दोषी को गिरफ्तार कर करने का आश्वासन दिया. इसके बाद ग्रामीण शांत हुए. बुधवार को प्रशासन के वरीय अधिकारियों की मौजूदगी में ग्रामीणों की बैठक हुई.
भव्य प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया गया. इसके लिए अधिकारियों ने ग्रामीणों की सर्वसम्मति से दो कमेटी बनाकर मंदिर की फिर से प्राण प्रतिष्ठा कराने की जिम्मेदारी दी गयी. विधायक प्रतिनिधि मथुर मंडल, किरण चंद्र मांझी, वकील कोड़ा, पंसस रघुनाथ टुडू, हरिपद गोप, सोहराय मांझी, परीक्षित महथा, तीर्थ सिंह चौधरी, राजकुमार तुरी, विपिन प्रामाणिक, गोपाल सिंह, बहादुर सिंह, बिहारी सिंह, प्रकाश गोप, राज किशोर सिंह, करमचंद गोप आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










