पिंड्राजोरा में मिनी शराब फैक्टरी का उद्भेदन, 1000 लीटर स्प्रीट, पाउच पैकिंग मशीन, दो वाहन जब्त, अवैध धंधेबाज गिरफ्तार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बोकारो : सोमवार को उत्पाद विभाग की टीम ने पिंड्राजोरा थाना इलाके में छापेमारी कर मिनी शराब फैक्टरी का उद्भेदन किया है. इससे पांच ड्रम में रखा 1000 लीटर स्प्रीट व पाउच बनाने वाली मशीन, पिकअप वैन, स्कूटी जब्त किया है. अवैध कारोबारी सकलदेव साव को गिरफ्तार किया है. सहायक उत्पाद आयुक्त एस चौधरी ने […]
विज्ञापन
बोकारो : सोमवार को उत्पाद विभाग की टीम ने पिंड्राजोरा थाना इलाके में छापेमारी कर मिनी शराब फैक्टरी का उद्भेदन किया है. इससे पांच ड्रम में रखा 1000 लीटर स्प्रीट व पाउच बनाने वाली मशीन, पिकअप वैन, स्कूटी जब्त किया है.
अवैध कारोबारी सकलदेव साव को गिरफ्तार किया है. सहायक उत्पाद आयुक्त एस चौधरी ने बताया : गुप्त सूचना मिली थी कि पिंड्राजोरा थाना इलाके के अलोकडीह रंगागड़ा में मिनी शराब फैक्टरी चल रही है.
इस आधार पर छापेमारी की गयी. पाउच पैकिंग करने वाली मशीन, स्टीकर, पाउच का रोल 1000 लीटर स्प्रीट, चार खाली ड्रम दो वाहन जब्त किया गया. सकलदेव के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की धारा 47 (ए) व 55 के तहत अभियोग दर्ज किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










