बकाया नहीं मिलने से भुखमरी के कगार पर पहुंचे मजदूर
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कथारा : पांच माह से बकाया वेतन भुगतान नहीं होने से सीसीएल कथारा क्षेत्र के इंपीरियल पावर फास्टनर्स प्रा. लि. के तीन सौ मजदूरों, अभियंताओं के सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. वेतन भुगतान की मांग को ले ठेकेदार मजदूर यूनियन के नेतृत्व में 24 सितंबर से जीएम कार्यालय के समक्ष मजदूर बेमियादी […]
विज्ञापन
कथारा : पांच माह से बकाया वेतन भुगतान नहीं होने से सीसीएल कथारा क्षेत्र के इंपीरियल पावर फास्टनर्स प्रा. लि. के तीन सौ मजदूरों, अभियंताओं के सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. वेतन भुगतान की मांग को ले ठेकेदार मजदूर यूनियन के नेतृत्व में 24 सितंबर से जीएम कार्यालय के समक्ष मजदूर बेमियादी धरना दे रहे हैं.
आंदोलन के एक सप्ताह बाद भी प्रबंधन की ओर से कोई पहल नहीं हुई. रविवार को धरना में यूनियन के महासचिव इफ्तेखार महमूद ने कहा कि इस कंपनी पर भरोसा नहीं किया जा सकता. उसने वेतन भुगतान के लिए पूर्व में दी गयी सभी तिथियां फेल हो गयीं. इससे मजदूर आक्रोशित हैं. उन्होंने क्षेत्रीय प्रबंधन पर दमन एवं क्रूरता का आरोप लगाते हुए कहा कि धरना दे रहे मजदूरों के गांव बोड़िया बस्ती, असनापानी गांव में पेयजल पर रोक लगा दिया है. आंदोलन के कारण सीपीपी कथारा का रिवर साइड का मोटर पंप बंद रहा.
इलाज के अभाव में सीपीपी मजदूर की पत्नी की मौत
कथारा. सीसीएल कथारा क्षेत्र के इंपेरियल पावर फास्टनर्स प्रालि सीपीपी के मजदूर मनी गोप की बीमार पत्नी सुंदरी देवी का इलाज के अभाव में कथारा बस्ती यादव टोला में निधन हो गया. मनी गोप आर्थिक तंगी के कारण पत्नी का इलाज नहीं करवा पा रहे थे. मालूम हो कि सीपीसी के मजदूर बकाया राशि भुगतान मांग को लेकर कथारा जीएम कार्यालय के समक्ष गत 24 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे हैं.
बावजूद इसके क्षेत्रीय प्रबंधन उदासीन है. इधर, मजदूर मनी गोप की पत्नी के निधन का समाचार पाकर ठेकेदार मजदूर यूनियन (एटक) महासचिव इप्तेखार महमूद कई मजदूरों के साथ पीड़ित के घर पहुंचे तथा उन्हें ढाढ़स दिया. अंतिम संस्कार दामोदर नदी के तट पर कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










