बीमारी से परेशान होकर युवती ने की आत्महत्या
Updated at : 28 Sep 2018 6:19 AM (IST)
विज्ञापन

बोकारो : नगर के सेक्टर आठ बी, स्ट्रीट संख्या 14 नेपाली कॉलोनी, झोपड़ी निवासी एक 20 वर्षीय युवती ने गुरुवार को अपने आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका राजमिस्त्री का काम करने वाले फूलचंद्र कर्मकार की पुत्री ममता कुमारी है. घटना की जानकारी होने पर युवती की मां पूर्णिमा देवी उसे फंदे से […]
विज्ञापन
बोकारो : नगर के सेक्टर आठ बी, स्ट्रीट संख्या 14 नेपाली कॉलोनी, झोपड़ी निवासी एक 20 वर्षीय युवती ने गुरुवार को अपने आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका राजमिस्त्री का काम करने वाले फूलचंद्र कर्मकार की पुत्री ममता कुमारी है. घटना की जानकारी होने पर युवती की मां पूर्णिमा देवी उसे फंदे से उतारकर सदर अस्पताल ले आयी.
डीएस डॉ अर्जुन प्रसाद ने जांच की. इसके बाद युवती को मृत घोषित कर दिया. घटना के संबंध में मृतका की मां ने बताया : आवास में वह अपने पति और पुत्री के साथ रहती है. ममता खून की कमी होने वाली बीमारी से ग्रसित थी. निजी स्तर पर उसका इलाज कराया जा रहा था.
खून की कमी से काफी कमजोर हो चुकी थी ममता : खून की कमी के कारण ममता काफी कमजोर हो गयी थी और वह मानसिक रूप से परेशान रहती थी.
गुरुवार की सुबह ममता के पिता काम के सिलिसले में घर से बाहर चले गये. माता भी कुछ जरूरी काम से घर के बाहर चली गयी. दिन के 11 बजे जब पूर्णिमा घर लौटी तो घर का दरवाजा खुला हुआ था. घर के अंदर जाने पर पुत्री ओढ़नी के सहारे फंदे से झूलती मिली. पूर्णिमा आस पड़ोस के लोगों के सहयोग से अपनी पुत्री को फंदा से नीचे उतारा और सदर अस्पताल ले आयी. घटना की सूचना पाकर पुलिस भी सदर अस्पताल पहुंची और आवश्यक कागजी कार्रवाई में जुट गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




