जमीन के विवाद में भतीजे पर लाठी, रॉड और ईंट से किया हमला, हुआ ये हाल

Updated:
विज्ञापन

गोमो : बोकारो जिला के हरिहरपुर थाना क्षेत्र के लुटियाटांड़ गांव में बुधवार की सुबह आठ बजे भूमि विवाद में चाचा-भतीजे के बीच जमकर मारपीट हुई. इसमें भतीजे को गंभीर चोटे आयी हैं. चाचा के हमले में घायल महेश कुमार ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि उसके चाचा छोटन साव उसकी (महेश के) […]

विज्ञापन

गोमो : बोकारो जिला के हरिहरपुर थाना क्षेत्र के लुटियाटांड़ गांव में बुधवार की सुबह आठ बजे भूमि विवाद में चाचा-भतीजे के बीच जमकर मारपीट हुई. इसमें भतीजे को गंभीर चोटे आयी हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

चाचा के हमले में घायल महेश कुमार ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि उसके चाचा छोटन साव उसकी (महेश के) मकान से सटाकर बुनियाद खोद रहे थे. उसने दीवार सटाकर बुनियाद खोदने से मना किया, तो चाचा मारपीट की धमकी देने लगे.

महेश ने पूरे मामले से कोरकोट्टा पंचायत के मुखिया तथा उप मुखिया को दो दिन पहले अवगत करा दिया था. छोटन साव बुधवार को बुनियाद खोदने लगे, तो महेश ने इसका विरोध किया.

इस दौरान छोटन साव तथा उनके पुत्रों सुरेश साव तथा राजू साव ने उस पर लाठी, रॉड और ईंट से हमला कर दिया. छोटन सावकी दबंगता के कारण ग्रामीणोंने उसका विरोध नहीं किया.

पुलिस ने घायल महेश को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जीतपुर भेजदिया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola