डैम में छलांग लगाने गयी महिला को लोगों ने बचाया

Updated:
विज्ञापन

पति की मारपीट और प्रताड़ना से आ गयी थी प्यासी देवी तेनुघाट : पारिवारिक कलह से आजीज आकर पेटरवार प्रखंड की चांपी पंचायत की एक महिला ने बुधवार को आत्महत्या करने की कोशिश की. आत्महत्या की नीयत से तेनुघाट डैम में छलांग लगाने ही जा रही थी कि वहां मौजूद सुरक्षा कर्मी संतोष पासवान एवं […]

विज्ञापन

पति की मारपीट और प्रताड़ना से आ गयी थी प्यासी देवी

आपके शहर में

विज्ञापन
तेनुघाट : पारिवारिक कलह से आजीज आकर पेटरवार प्रखंड की चांपी पंचायत की एक महिला ने बुधवार को आत्महत्या करने की कोशिश की. आत्महत्या की नीयत से तेनुघाट डैम में छलांग लगाने ही जा रही थी कि वहां मौजूद सुरक्षा कर्मी संतोष पासवान एवं वासुदेव यादव ने उसे बचा लिया एवं तेनुघाट पुलिस को सुपुर्द कर दिया. बताया जाता है कि चांपी निवासी प्यासो देवी (35 वर्ष) पारिवारिक कलह के कारण तेनुघाट जलाशय में छलांग लगाने जा रही थी.
महिला प्यासो देवी ने बताया कि उसका पति मुकेश ठाकुर रोजाना शराब के नशे में उसके साथ गाली-गलौज एवं मारपीट किया करता है. सास-ससुर भी साथ में नहीं रहते हैं. उसे प्रताड़ना से बचाने वाला कोई नहीं है. बताया कि मंगलवार की रात भी पति ने उसके साथ काफी मारपीट की. रोज-रोज की मारपीट एवं प्रताड़ना से आजीज आकर तेनुघाट जलाशय में अपनी जान देने आयी थी. कहा कि उसकी तीन बेटियां हैं. बेटियों की चिंता न कर पति हमेशा शराब के नशे में चूर रहता है.
उसके पति मुकेश ठाकुर के अनुसार वह दैनिक मजदूरी करता है. कभी-कभी काम नहीं भी मिलता है. इस पर उसकी पत्नी उसे ताना देने लगती है. ऐसे में कभी-कभार पत्नी पर हाथ उठ जाता है. महिला की सास जिरवा देवी ने बताया दांपत्य विवाद आम है. इनके आपस के रोज-रोज के विवाद से तंग आकर वह अलग रहती है.
थाना प्रभारी ने हिदायत देकर छोड़ दिया : तेनुघाट ओपी के एएसआइ राजेश कुमार ने चांपी पंचायत के मुखिया एवं पंसस के समक्ष दोनों पति पत्नी से बांड भरवाकर आगे गलती न करने की हिदायत देकर उन्हें छोड़ दिया. विदित हो कि इन दिनों तेनुघाट डैम सुसाइडल प्वाइंट बनता जा रहा है. लगभग 15 दिनों पूर्व जरंगडीह की दो छात्राएं डैम में कूद कर अपनी जीवन लाल को समाप्त कर चुकी है. इस घटना को अभी लोग भूल भी नहीं पायी थे. मंगलवार को दोपहर गोमिया थाना क्षेत्र के तेतरियाटांड़ निवासी हीरालाल केवट की 18 वर्षिय पुत्री सुजाता कुमारी उर्फ राधा ने जलाशय के विपरीत दिशा में कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. मगर पास में नहा रहे युवकों ने जान पर खेलकर उसकी जान बचा ली.
एक घंटे की देरी से पहुंची एंबुलेंस, घर में ही हो गया प्रसव, नवजात की मौत
चाकुलिया के नरसिंहपुर की घटना, एंबुलेंस के लिए सहिया ने किया था फोन
मैंने स्वास्थ्य सचिव निधि खरे से दूरभाष पर इसकी जानकारी दी. यह लापरवाही का परिणाम है. मामले की उच्चस्तरीय जांच हो.
कुणाल षाड़ंगी, विधायक, बहरागोड़ा
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola