बिना मापी के जमीन के कागजात नहीं देने पर अड़े रैयत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Aug 2018 4:40 AM
फुसरो : सीसीएल ढोरी प्रक्षेत्र की बंद पड़ी पिछरी कोलियरी को चालू करने की प्रक्रिया के तहत शनिवार को पेटरवार सीआइ प्रेमलाल महतो टुंगरी कुल्ही पहुंचे. वह सीसीएल अधिकारी और रैयतों से मिले और जमीन सत्यापन को लेकर आ रही अड़चन की जानकारी ली. रैयतों ने कहा कि ढोरी महाप्रबंधक ने जमीन मापी कर कागजात […]
फुसरो : सीसीएल ढोरी प्रक्षेत्र की बंद पड़ी पिछरी कोलियरी को चालू करने की प्रक्रिया के तहत शनिवार को पेटरवार सीआइ प्रेमलाल महतो टुंगरी कुल्ही पहुंचे. वह सीसीएल अधिकारी और रैयतों से मिले और जमीन सत्यापन को लेकर आ रही अड़चन की जानकारी ली. रैयतों ने कहा कि ढोरी महाप्रबंधक ने जमीन मापी कर कागजात लेने की बात कही. लेकिन, अधिकारी मापी ना करा कर सिर्फ कागजात जमा लेने पर तुले हैं. चार दिन से मापी के नाम पर गुमराह कर रहे हैं. हम लोग बिना मापी के कागजात नहीं सौंपेंगे. सीआइ ने कहा कि अमीन के प्रतिनियुक्ति के बाद सत्यापन के लिए कागजात रैयतों से ली जायेगी. सोमवार को सीसीएल के अधिकारी को पेटरवार अंचल कार्यालय बुलाया गया है. सीओ की उपस्थिति में वार्ता की जायेगी. मौके पर काली सिंह, गोपाल सिंह, संजय मल्लाह, दिलचंद महतो, निमाई सिंह, मो सोबराती अंसारी आदि रैयत मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










