महुवाटाड़ थाना क्षेत्र के जोगदा जंगल में मिली अधजली लाश, इलाके में सनसनी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
महुवाटाड़ : कुन्दा व तिलैया के बीच महुवाटांड थाना क्षेत्र के जोगदा जंगल में एक अज्ञात शव मिला है. जंगल में मिला शव किसी व्यक्ति का है और आधा जला हुआ है. शव आधा जला है इसलिए इसकी पहचान करना भी मुश्किल है. शव मिलने के काफी देर तक पुलिस नहीं पहूंची. अज्ञात लाश मिलने […]
विज्ञापन
महुवाटाड़ : कुन्दा व तिलैया के बीच महुवाटांड थाना क्षेत्र के जोगदा जंगल में एक अज्ञात शव मिला है. जंगल में मिला शव किसी व्यक्ति का है और आधा जला हुआ है. शव आधा जला है इसलिए इसकी पहचान करना भी मुश्किल है. शव मिलने के काफी देर तक पुलिस नहीं पहूंची. अज्ञात लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी है.
आपके शहर में
विज्ञापन
इलाका उग्रवाद प्रभावित है और झुमरा से सटा है. हमारे संवाददाता रामदुलार पंडा ने बताया कि शव को देखकर कहा जा सकता है कि घटना देर रात की है. बारिश के कारण लाश पूरी तरह नहीं जली. माथे से अभी भी ताजा खून टपक रहा है. पहचान छुपाने के लिए चेहरे को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन